फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Gudda Gurjar, a dacoit of Chambal, demanded Rs 25 lakh from the traders in tarr tax, threatening to face consequences for not giving

ग्वालियर: डकैत गुड्डा गुर्जर ने व्यापारियों से मांगा टैरर टैक्स, पैसे न देने पर जान से मारने की धमकी

Sun, 24 Apr 2022 04:17 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sun, 24 Apr 2022 04:17 PM IST
सार

ग्वालियर जिले के चिनोर क्षेत्र के व्यापारियों को पत्र लिखकर डकैत गुड्डा गुर्जर ने 25-25 लाख रुपये की मांग की है। वहीं 10 दिन के अंदर पैसे न देने पर जान से मारने की चेतावनी दी है।

विज्ञापन
Gudda Gurjar, a dacoit of Chambal, demanded Rs 25 lakh from the traders in tarr tax, threatening to face consequences for not giving
डकैत गुड्डा गुर्जर ने व्यापारियों से मांगा टैरर टैक्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्वालियर जिले के चिनोर में चंबल के कुख्यात और इनामी डकैत गुड्डा गुर्जर के पत्र से दहशत का माहौल है। गुड्डा गुर्जर ने चिनोर क्षेत्र के व्यापारियों से टैरर टैक्स के रूप में 25-25 लाख रुपये की मांग की है। डकैत ने व्यापारियों को डाक के माध्यम से पत्र भेजा है। पत्र में पैसों की मांग की गई है वहीं पैसे न देने पर अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


डकैत गुड्डा गुर्जर का पत्र मिलने के बाद से क्षेत्र के व्यापारियों में दहशत का माहौल है। व्यापारियों ने पत्र के साथ एक ज्ञापन थाना प्रभारी को देकर सुरक्षा की मांग की है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


बता दें कि चिनोर क्षेत्र के 5 व्यापारियों को डाकिया राजेश श्रीवास्तव ने एक लिफाफा दिया, जिसके ऊपरी भाग में नितेश राठौर, संदीप भार्गव के नाम से पोस्ट भेजी गई थी। जब इस पोस्ट को खोला गया तो एक धमकी भरा पत्र मिला, जिसमें नितेश राठौर, संदीप भार्गव, बेदराम जाटव, नजीर खान सभी से 10 दिन के अंदर 25-25 लाख रुपये देने की बात लिखी है। साथ ही पत्र में यह भी लिखा है कि यदि रुपये नहीं दिए तो जान से मार दिए जाओगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डकैत गुड्डा गुर्जर की पुलिस लंबे समय से तलाश कर रही है लेकिन वह पुलिस के हाथ नहीं लग रहा है। गुड्डा गुर्जर पर पुलिस ने 70 हजार का इनाम घोषित किया है। इस गैंग का आतंक घाटीगांव क्षेत्र में देखने को मिल रहा है। पुलिस अभी तक इस गैंग का सफाया नहीं कर पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed