फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Four youths were arrested after consuming beef in the raid after the complaint of cow slaughter

Gwalior: गौहत्या की शिकायत के बाद दबिश में गौमांस खाते मिले चार लोग गिरफ्तार, हिंदू संगठनों ने घेरा था SP ऑफिस

Thu, 29 Sep 2022 11:03 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 29 Sep 2022 11:03 PM IST
सार

जिले के चकराएपुरा गांव में गौमांस बेचे जाने की शिकायत मिली थी। पता चला था कि एक होटल में तीन आरोपी गौमांस बेच रहे हैं। हिंदू संगठनों ने आपत्ति जताते हुए पुलिस में शिकायत की थी। 

विज्ञापन
Four youths were arrested after consuming beef in the raid after the complaint of cow slaughter
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में संवेदनशील मामला सामने आया है। गौ हत्या, गौमांस बेचने और खाने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। शहर के एक होटल में आरोपियों द्वारा गौमांस बेचे जाने की शिकायत मिलने पर हिंदू संगठन उग्र हो गए थे और एसपी ऑफिस घेर लिया था। इधर मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने 17 लोगों के हथियार लाइसेंस निरस्त करवा दिए हैं।
विज्ञापन


बता दें कि जिले के चकराएपुरा गांव में गौमांस बेचे जाने की शिकायत मिली थी। पता चला था कि एक होटल में तीन आरोपी गौमांस बेच रहे हैं। हिंदू संगठनों ने आपत्ति जताते हुए पुलिस में शिकायत की थी। साथ ही शीघ्र कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव कर दिया था। इसके बाद पुलिस प्रशासन एक्शन में आया था। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि मामले में चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। गांव में शहीद खान, मुरारी खान, पप्पू खान और बटोरी खान के द्वारा गौ हत्या की बात सामने आई है। यह भी जानकारी मिली कि इन्होंने गाय की हत्या कर घर पर ही जश्न मनाया था। जब पुलिस ने इनके घरों में दबिश दी तो वहां गाय का मांस बरामद हुआ। इसके साथ ही मौके पर गाय का मांस खा रहे चार लोगों को हिरासत में ले लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि चकरायपुरा गांव में गौ हत्या और गाय का मांस बेचने को लेकर जब इस बात की जानकारी बजरंग दल के पूर्व राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया को लगी तो वे भी इस मामले को लेकर मुखर हो गए और उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए सरकार और जिला प्रशासन को चेतावनी दी कि अगर इस मामले में जल्द से जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो वह खुद कसाइयों के अड्डों पर कूच कर जाएंगे। इधर कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने इस गांव के 17 लोगों के लाइसेंस नष्ट कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed