फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Former minister Imarti Devi asked Baba the reason for losing the election

MP में बाबा पॉलिटिक्स: इमरती देवी ने बाबा से पूछा- चुनाव कैसे हारी? बोले- आपकी पार्टी के बड़े नेता ने हराया

Sat, 05 Nov 2022 12:48 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 05 Nov 2022 12:48 PM IST
सार

मध्यप्रदेश में एक गजब का मामला सामने आया है। प्रदेश की पूर्व मंत्री रहीं इमरती देवी एक बाबा के दरबार में जा धमकीं। यहां उन्होंने बाबा से पूछा, मैं चुनाव कैसे हारी? फिर बाबा ने जो जवाब दिया, उसे सुनकर पार्टी के होश उड़ जाएंगे।

विज्ञापन
Former minister Imarti Devi asked Baba the reason for losing the election
पूर्व मंत्री इमरती देवी और पंडोखर सरकार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर एक बार फिर बाबा पॉलिटिक्स चर्चाओं में है। चुनाव पास आते ही अब नेताओं का बाबाओं के धाम पर तांता लगने लगा है। पर्ची पर लोगों का भविष्य लिखने के लिए प्रसिद्ध पंडोखर सरकार के दरबार में सिंधिया समर्थक और पूर्व मंत्री इमरती देवी पहुंचीं।

विज्ञापन


बता दें कि जब पूर्व मंत्री इमरती देवी ने बाबा से चुनाव हराने वाले का नाम पूछा तो पंडोखर सरकार ने जवाब में कहा, वर्तमान में आप जिस पार्टी में हैं। उसी के एक नेता ने आपको चुनाव हरवाया है। इसके साथ ही पंडोखर सरकार ने कहा, नाम नहीं बताऊंगा। लेकिन आप ही की पार्टी के व्यक्ति ने चुनाव आपको हरवाया था। पंडोखर सरकार ने कहा, बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही पार्टी आपकी है। दोनों की जनता आप पर भरोसा करती है, इसलिए हारने के बाद भी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष आपने अपने बनाए।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इमरती देवी के दूसरे सवाल कि उनकी नातिन तीन साल की है, बोल नहीं पाती है। बाबा इस सवाल का उत्तर दिए, जुबान दी गई है। अब नातिन बोलेगी, धाम पर लाएं। ग्वालियर में प्रसिद्ध कथा वाचक जया किशोरी की कथा चल रही थी। इसमें विशेष आमंत्रण पर पंडोखर सरकार ने अपना दरबार लगाया था।

गौरतलब है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ कांग्रेस छोड़ने वाली इमरती देवी साल 2020 के विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी के टिकट पर हार का सामना कर चुकी हैं। यह चुनाव हारने के बाद पूर्व मंत्री इमरती देवी ने कई बार बीजेपी पार्टी के बड़े नेताओं पर हार का ठीकरा फोड़ चुकी हैं। मंच से पूर्व मंत्री इमरती देवी ने कई बार कहा है कि बीजेपी के कुछ नेता ऐसे हैं, जो मुझे आगामी विधानसभा चुनाव में हराना चाहते हैं। उन्होंने 2018 का चुनाव भी करवाया था, लेकिन इमरती देवी किसी से डरने वाली नहीं है। जनता का प्यार और विश्वास उनके साथ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed