फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Female policeman threatened in Gwalior, argument broke out over traffic rule violation

Gwalior: महिला सब इंस्पेक्टर से अभद्रता, व्यापारी बोला-न हूटर हटेगा; न चालान बनेगा, SP को बता दो गाड़ी नंबर

Fri, 29 Mar 2024 04:49 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, ग्वालियर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, ग्वालियर Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 29 Mar 2024 04:49 PM IST
सार

एक व्यापारी और महिला एसआई के बीच तीखी बहस का वीडियो सामने आया है। वीडियो में व्यापारी ड्यूटी पर तैनात महिला एसआई को धमकाते नजर आ रहा है। नियम तोड़ने वाले व्यापारी का कहना था कि मेरी गाड़ी का नंबर एसपी को बता दो, चालान की कार्रवाई नहीं होगी। 

विज्ञापन
Female policeman threatened in Gwalior, argument broke out over traffic rule violation
ग्वालियर में महिला पुलिसकर्मी और व्यापारी के बीच जमकर बहस हुई। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में महिला पुलिसकर्मी से अभद्रता का मामला सामने आया है। वाहन चैकिंग के दौरान व्यापारी ने रौब दिखाते हुए महिला SI से जमकर बहस की। घटना का वीडियो सामने आया है। 
विज्ञापन


बता दें कि लोकसभा चुनाव का समय है ,जगह-जगह पुलिस और यातायात विभाग ग्वालियर में चेकिंग अभियान चला रहा है। इसी बीच एक व्यापारी और महिला एसआई के बीच तीखी बहस का वीडियो सामने आया है। वीडियो में व्यापारी ड्यूटी पर तैनात महिला एसआई को धमकाते नजर आ रहा है कि, एसपी को मेरी गाड़ी का नंबर बता दो, मेरी गाड़ी का चालान नहीं कटेगा।
विज्ञापन


मामला ग्वालियर के विवेकानंद चौराहे का है। यहां पर ग्वालियर ट्रैफ़िक डिपार्टमेंट की टीम यातायात नियमों के पालन को प्रकार चेकिंग कर रही थी। महिला सूबेदार सोनम पारासर ड्यूटी पर मोर्चा सम्भाले हुए थीं। इसी दौरान एक कारोबारी की गाड़ी वहां से गुज़री. जिसके शीशों पर काली फ़िल्म और छत पर हूटर लगा हुआ था। इस तरह की गाड़ी देखते ही सूबेदार सोनम पारासर ने तुरंत गाड़ी को रुकवाया तो बाहर आते ही व्यापारी मुकेश अग्रवाल ने उनसे बहस करना शुरू कर दिया। जब सूबेदार में ट्रैफ़िक नियमों का हवाला देते हुए चालान की कार्रवाई की बात कही तो कारोबारी उन्होंने धमकाता नज़र आया। नियम तोड़ने वाले व्यापारी ने यहां तक कह दिया कि मेरी गाड़ी का नंबर एसपी को बता दो, चालान की कार्रवाई नहीं होगी। बाद में उसका गनमैन आया और दोनों की बहस ख़त्म कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कारोबारी पर होगा ई-चालान
बताया जा रहा है कि बहस के बाद कारोबारी मौक़े से निकल गया, वहीं ग्वालियर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक केएम सियाज का कहना है कि, "उस कारोबारी पर ऑनलाइन चलानी कार्रवाई की जाएगी, जिसका चालान कोर्ट में पेश होगा और वहीं भरा जाएगा। इस तरह के लोगों द्वारा पब्लिक सर्वेंट्स के साथ मिसबिहेव करना आपत्तिजनक है और जो भी नियम हैं उसके अनुसार आरोपियों पर कार्रवाई का प्रावधान होता है। वही कार्रवाई यहां भी फॉलो की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed