फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Electricity will not be cut in the state even for a minute on this day

MP News: सूबे में इस दिन नहीं कटेगी एक मिनट के लिए भी बिजली, ऊर्जा मंत्री का ऐलान, तारीख कर लें नोट

Sat, 13 Jan 2024 04:09 PM IST
Gwalior Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 13 Jan 2024 04:09 PM IST
सार

MP News: अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले रामलला प्राण प्रतिष्ठा से पहले ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि 22 जनवरी को पूरा देश खुशियां और हर्ष उल्लास मनाएगा। इस दौरान पूरे मध्य प्रदेश में एक मिनट के लिए भी लाइट नहीं जाएगी।

विज्ञापन
Electricity will not be cut in the state even for a minute on this day
सूबे में इस दिन नहीं कटेगी एक मिनट के लिए भी बिजली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अयोध्या में 22 जनवरी को श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा के दौरान घर पर आयोजन देखने वालों के लिए कोई व्यवधान ना हो, इसको लेकर ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर का बड़ा बयान सामने आया है। ऊर्जा मंत्री ने कहा है कि 22 जनवरी को पूरा देश खुशियां और हर्ष उल्लास मनाएगा। इस दौरान बिजली विभाग ने ऐलान किया है कि पूरे मध्य प्रदेश में एक मिनट के लिए भी लाइट नहीं जाएगी। क्योंकि इस दिन हर घर में भगवान श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के आयोजन को हर घर में देखा जाएगा, इसलिए कोई भी बिजली कटौती नहीं की जाएगी।

विज्ञापन


इसके अलावा मध्य प्रदेश में बिजली की तरह बढ़ाने का प्लान किया जा रहा है, इसको लेकर ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि जो बिजली कंपनियां है, वह प्रस्ताव देती है और उसके बाद इन प्रस्तावों पर नियामक आयोग सुनवाई करता है और सुनवाई के बाद निर्णय होता है, उसके बाद उनका क्रियान्वन होता है। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों और आम लोगों के लिए प्रतिबद्ध हैं और हमारी कोशिश है कि लोगों को बिजली की तरह में जितनी राहत मिल सके उतनी हम करेंगे।

विज्ञापन
कांग्रेस पर कसा तंज
हीं राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा आयोजन के दौरान कांग्रेसी नेताओं के ना जाने पर ऊर्जा मंत्री ने कहा कि अगर आज चुनाव होता तो यही कांग्रेसी भागते हुए वहां पर पहुंचते। गौरतलब है कि अयोध्या में 22 जनवरी को भगवान श्री राम लाल की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन है, जिसमें कांग्रेस के नेताओं ने जाने से मना कर दिया है। अब इस मामले को लेकर बीजेपी कांग्रेस को घेरने में लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed