फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Due heavy rains in Gwalior Chambal region, rivers are in spate, many villages are cut off from communication

Gwalior: ग्वालियर चंबल अंचल में मूसलाधार बारिश से जीवन अस्त व्यस्त, उफान पर नदियां; कई गांव के संपर्क टूटे

Tue, 24 Jun 2025 10:20 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: ग्वालियर ब्यूरो Updated Tue, 24 Jun 2025 10:20 PM IST
सार

Gwalior: शिवपुरी में हुई बारिश के बाद पवा जलप्रपात से लगभग 100 फीट की ऊंचाई से पानी गिर रहा है। भदैया कुंड में भी झरना पूरी रफ्तार से बह रहा है। इन दृश्यों को देखने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन
Due heavy rains in Gwalior Chambal region, rivers are in spate, many villages are cut off from communication
बारिश से नदियां उफान पर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्वालियर चंबल अंचल में लगातार हो रही बारिश ने जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है मंगलवार को बारिश थमी रही, लेकिन पिछले दो दिन से हो रही बारिश के पानी से अभी भी नदी नाले उफान पर है। वहीं कई गांव ऐसे हैं जिनके संपर्क अभी भी कटा हुआ है।

विज्ञापन


श्योपुर जिले में हो रही तेज बारिश के कारण सीप नदी उफान पर आ गई। नदी में पानी बढ़ने से मानपुर और ढोढर के बीच की पुलिया डूब गई। इससे दोनों क्षेत्रों का सड़क संपर्क टूट गया है। तेज बारिश को देखते हुए प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। पुलिया डूबने से काशीपुर, बालापुरा, हीरापुर, अल्लापुर सहित कई गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क कट गया है।इससे ग्रामीणों को दैनिक कार्यों और आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन ने नागरिकों से जलभराव वाले क्षेत्रों में न जाने और अनावश्यक यात्रा न करने की अपील की है।
विज्ञापन


पढ़ें: शस्त्र लाइसेंस निलंबित होने से जनसुनवाई में कलेक्टर पर भड़के दादा, पुत्र और नाती, जानें फिर क्या हुआ
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं शिवपुरी में हुई बारिश के बाद पवा जलप्रपात से लगभग 100 फीट की ऊंचाई से पानी गिर रहा है। भदैया कुंड में भी झरना पूरी रफ्तार से बह रहा है। इन दृश्यों को देखने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं। कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी ने नागरिकों की सुरक्षा को देखते हुए जरुरी निर्णय लिया है। आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 और भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 के तहत जिले के सभी जल स्रोतों पर प्रवेश रोक दिया गया है। एलनियम तोड़ने वालों पर भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 223 और आपदा प्रबंधन अधिनियम की धारा 51 से 60 के तहत कार्रवाई की जाएगी।

इसके अलावा गुना और अशोक नगर में भी जगह-जगह पानी भरा हुआ है कई गांव में पानी भरा होने के कारण लोगों का आना जाना मुश्किल हो रहा है। साथ ही गंभीर बीमारियां फैलने का भी डर सता रहा है।आपको बता दे रविवार और सोमवार को ही मूसलाधार बारिश ने बाढ़ जैसे हालात कर दिए नदियां तूफान पर आ गई तो वही कई ऐसी घटनाएं मिली,जिनमे लोग लापरवाही की वजह से पानी में बह गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed