{"_id":"634124d772fdd9135a6a861f","slug":"doctor-and-compounder-raped-the-woman-by-calling-her-at-private-clinic-in-gwalior","type":"story","status":"publish","title_hn":"Crime News: हैवानियत की हद! निजी क्लीनिक पर बुलाकर डॉक्टर और कंपाउंडर ने महिला से किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Crime News: हैवानियत की हद! निजी क्लीनिक पर बुलाकर डॉक्टर और कंपाउंडर ने महिला से किया दुष्कर्म
Sat, 08 Oct 2022 12:51 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 08 Oct 2022 12:51 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले से एक घिनौनी हरकत सामने आई है। यहां डॉक्टर और कंपाउंडर ने महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला को इलाज के बहाने निजी क्लीनिक पर बुलाया था।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्वालियर जिले में एक महिला के साथ डॉक्टर और कंपाउंडर ने सामूहिक दुष्कर्म किया है। पीड़ित महिला ने पुलिस से शिकायत की है कि इलाज के बहाने डॉक्टर ने निजी क्लीनिक पर बुलाया था। जब वह क्लीनिक पर पहुंची तो डॉक्टर और कंपाउंडर ने मौके का फायदा उठाकर उसके साथ जबरदस्ती की। साथ ही धमकी देकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
बता दें कि पुलिस ने आरोपी डॉक्टर और एक अन्य साथी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है डॉक्टर राजस्थान में पदस्थ है। पुलिस अब आरोपी डॉक्टर और एक अन्य साथी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
महिला ने पुलिस को बताया, डॉ. पृथ्वीराज गोस्वामी के यहां थायराइड का इलाज चल रहा था। वह कई बार डॉक्टर को दिखा चुकी है। पृथ्वीराज ने उन्हें देखने के लिए घर पर बुलाया था, पीड़ित महिला जब इलाज के लिए डॉक्टर के घर पहुंची तो घर पर सिर्फ डॉक्टर और उसका एक साथी राजू मौजूद था। थोड़ी देर बाद डॉक्टर और उसका साथी उसके साथ जबरदस्ती करने लगे और धमकी देकर दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
झांसी रोड थाना प्रभारी संजीव नयन शर्मा का कहना है, इलाज कराने की बहाने महिला के साथ डॉक्टर और उसके साथी ने दुष्कर्म किया है। पीड़ित महिला की शिकायत पर दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
