फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Digvijay Singh said on PM Modi's visit - Modi ji thinks that he will wash away the sins of 18 years

MP Politics: पीएम मोदी के दौरे पर दिग्विजय सिंह बोले- मोदी जी समझ रहे हैं कि 18 सालों के पापों को वह धो देंगे

Mon, 25 Sep 2023 10:19 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 25 Sep 2023 10:19 PM IST
सार

 दिग्विजय सिंह भाजपा और आरएसएस को पाकिस्तान और आईएसआई का एजेंट बताने वाले बयान के मानहानि मामले में आज सोमवार को ग्वालियर स्थित एमपी एमएलए कोर्ट में बयान दर्ज कराने के लिए पहुंचे थे।

विज्ञापन
Digvijay Singh said on PM Modi's visit - Modi ji thinks that he will wash away the sins of 18 years
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह सोमवार को मानहानि के एक मामले में ग्वालियर की एमपी एमएलए कोर्ट में उपस्थित हुए। इस दौरान मीडिया के सवालों के जवाब देते हुए पूर्व सीएम ने कहा कि भाजपा हमेशा मुझे झूठे केस में फंसाने की कोशिश करती है, लेकिन कामयाब नहीं हो पाती। वहीं पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भोपाल यात्रा पर तंज कसते हुए कहा कि वे समझते हैं कि वो शिवराज और उनके मंत्रियों के पाप धो देंगे, तो ऐसा नहीं होने वाला। उन्होंने कहा कि भाजपा के कई नेता हमारे संपर्क में हैं वो भाजपा की हार देख रहे हैं।
विज्ञापन


बता दें कि दिग्विजय सिंह भाजपा और आरएसएस को पाकिस्तान और आईएसआई का एजेंट बताने वाले बयान के मानहानि मामले में आज सोमवार को ग्वालियर स्थित एमपी एमएलए कोर्ट में बयान दर्ज कराने के लिए पहुंचे थे। उन्होंने जिला न्यायालय पहुंचकर पेशी पूरी की और फिर दतिया निकल गए। इससे पहले उन्होंने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि भाजपा हमेशा मेरे बयानों को तोड़ मरोड़कर मुझ पर झूठे केस में फंसाने की कोशिश करती है, लेकिन आज तक मुझ पर एक भी मानहानि मामला साबित नहीं कर पाई। प्रधानमंत्री मोदी की मध्य प्रदेश यात्रा के सवाल पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि भाजपा बौखलाई हुई है। मोदी जी समझते हैं कि वो शिवराज और उनके मंत्रियों के पाप को वे धो देंगे ? लेकिन जनता मन बना चुकी है भाजपा हो हराने का इस बात के संकेत भाजपा के नेताओं को भी हो गए हैं। बहुत से बड़े नेता कांग्रेस में घुसने की कोशिश कर रहे हैं वो भाजपा की हार देखते हुए परेशान हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed