{"_id":"65966b80d34aacc9500b0e37","slug":"dig-dismissed-three-constables-including-si-who-took-money-in-gwalior-2024-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: सट्टेबाजों से रकम वसूलने वाले SI सहित तीन आरक्षकों को DIG ने किया बर्खास्त, तीनों पर इनाम घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: सट्टेबाजों से रकम वसूलने वाले SI सहित तीन आरक्षकों को DIG ने किया बर्खास्त, तीनों पर इनाम घोषित
Thu, 04 Jan 2024 01:55 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Thu, 04 Jan 2024 01:55 PM IST
सार
सट्टेबाजों को डरा धमकाकर गोला का मंदिर पुलिस थाने में पदस्थ एसआई मुकुल यादव क्राइम ब्रांच के प्रधान आरक्षक राहुल यादव और आरक्षक विकास तोमर ने 23 लाख 15 हजार रुपये वसूले थे।
विज्ञापन
घटना के बाद से फरार आरोपी पुलिस वाले।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहर में दतिया के सट्टेबाजों से रुपये वसूलने वाले सब इंस्पेक्टर मुकुल यादव क्राइम ब्रांच के प्रधान आरक्षक राहुल यादव और आरक्षक विकास तोमर को आखिरकार डीआईजी कृष्णावेणी देशावंतू ने सेवा से बर्खास्त कर दिया है। घटना के बाद से ही तीनों पुलिसकर्मी फरार हैं। उन पर 10-10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित है।
विज्ञापन
वसूली कांड की जांच के लिए एसआईटी गठित की गई थी। 23 लाख रुपये को छुपाने में इस्तेमाल बैंक खातों की संख्या 12 सामने आई थी। इसकी जांच के लिए पुलिस टीम राजस्थान और गुजरात भी गई थी।
विज्ञापन
दरअसल सिरोल थाना क्षेत्र के एमपी सिटी के फ्लैट में बीते दिनों क्रिकेट मैच पर ऑनलाइन सट्टा खिलाया जा रहा था। यहां सट्टेबाजों को डरा धमकाकर गोला का मंदिर पुलिस थाने में पदस्थ एसआई मुकुल यादव क्राइम ब्रांच के प्रधान आरक्षक राहुल यादव और आरक्षक विकास तोमर ने 23 लाख 15 हजार रुपये वसूले थे। रुपये तीनों ने अपने बैंक खातों में डलवाए थे।
विज्ञापन
सिरोल थाना पुलिस ने 15 सट्टेबाजों को गिरफ्तार कर उनसे 31 मोबाइल दो लैपटॉप और दो करोड़ के हिसाब-किताब बरामद किया था। तब पता चला कि तीन पुलिसकर्मियों ने सट्टेबाजों से 23 लाख रुपये वसूले हैं। इस बात की जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को लगी थी। मामले ने जब तूल पकड़ा तब एसपी ने अपने अधीनस्थ पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया और उन पर इनाम भी घोषित किया गया।
इस मामले में पुलिस अधीक्षक राजेश चंदेल ने कहा है कि विभागीय जांच में तीनों पुलिसकर्मी दोषी पाए गए हैं। उन्होंने ड्यूटी के दौरान सट्टेबाजों से पैसा वसूला था।
