फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Cruelty to a student going home from college in Gwalior

MP News: ग्वालियर में कॉलेज से घर जा रही छात्रा के साथ दरिंदगी, अगवा कर दो दिन तक बंधक बनाकर किया दुष्कर्म

Tue, 05 Mar 2024 03:56 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 05 Mar 2024 03:56 PM IST
सार

MP News: ग्वालियर में महिला अपराध से जुड़ा फिर एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। कॉलेज से लौट रही एक छात्रा को उंसके ही गांव के एक युवक ने घर छोड़ने के लिए लिफ्ट के बहाने अगवा किया और फिर अगवा कर बंधक बना लिया। दो दिन तक वह उंसके साथ दुष्कर्म करता रहा।

विज्ञापन
Cruelty to a student going home from college in Gwalior
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

युवती बीस साल की है और ग्वालियर के सबसे बड़े कॉलेज कमलाराजा कन्या महाविद्यालय की छात्रा है। वह कॉलेज से पढ़कर अपने गांव जाने के लिए निकली थी कि अचानक उसके ही गांव का श्याम नामक युवक आ गया, वह स्कॉर्पियो गाड़ी से था। उसने कहा कि वह भी गांव ही जा रहा है। उसके साथ ही चलो वह उसे घर छोड़ देगा।

विज्ञापन


इसके बाद युवती उसके झांसे में आ गयी। लिफ्ट देने के बहाने श्याम ने छात्रा को अपनी गाड़ी में बिठा लिया और उसे अपने साथ एक कमरे पर ले गया, जहां उसने बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। युवक की दरिंदगी के बाद भी छात्रा लगातार प्रतिरोध करती रही। चीखने चिल्लाने के कारण श्याम उसे झांसी रोड थाने के आगे सुनसान सड़क पर धमकाते हुए छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन


आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज
इस पूरे मामले के बाद घबराई हुई छात्रा ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। जिसके बाद परिजन उसे कोतवाली थाने लेकर पहुंचे। जिसके बाद उक्त घटना की जानकारी पुलिस अधिकारियों की दी गई। जिसके बाद पुलिसकर्मियों द्वारा पीड़िता का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया और छात्रा की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कराने के साथ ही आरोपी को पकड़ने के लिए टीमें भेजी गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed