फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Crime News Gang raped for 10 years by making a video after rape in gwalior

Crime News: दुष्कर्म के बाद वीडियो बनाकर 10 साल किया गैंग रैप, जीजा और दोस्त से भी करवाया दुष्कर्म

Sat, 01 Oct 2022 07:28 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 01 Oct 2022 07:28 AM IST
सार

मध्यप्रदेश के ग्वालियर में सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। नाबालिग को ब्लैकमेल कर करीब दस साल तक उसका शारीरिक शोषण करते रहे।

विज्ञापन
Crime News Gang raped for 10 years by making a video after rape in gwalior
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

ग्वालियर शहर में सिरोल थाना क्षेत्र के हुरावली इलाके में एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपियों में जीजा-साले शामिल हैं। खास बात यह है कि एक युवक ने लड़की से दोस्ती कर करीब दस साल पहले दुष्कर्म करके उसका अश्लील वीडियो बना लिया था। इसी के आधार पर वह लड़की को कई साल से ब्लैकमेल कर रहा था।

विज्ञापन


आरोपी ने हैवानियत की इतहां कर दी थी। उसने खुद के बाद अपने जीजा और दोस्त को भी लड़की के साथ दुष्कर्म करने के लिए भेजा। यह सिलसिला कई साल से चल रहा था। लड़की परेशान होकर आत्महत्या करने तक की सोचने लगी थी। जब लड़की की शादी मुरैना में हो गई, तब भी इन लोगों ने उसका शोषण करना जारी रखा। आखिरकार उसने अपने पति और पिता को घटना के बारे में जानकारी दी। 
विज्ञापन


मामले में रिंकू उर्फ रुकवेंद्र नामक मुख्य आरोपी को सिरोल पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद दबोच लिया है। जबकि उसका जीजा और एक अन्य युवक फरार है। नदी पार टाल इलाके में रहने वाली 25 साल की महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि 10 साल पहले उसकी रुकवेंद्र से मोहल्ले में रहने के नाते पहचान हुई थी। रुकवेंद्र ने एक दिन उसे अकेला पाकर हुरावली स्थित एक कमरे पर ले गया, जहां उसने लड़की के साथ दुष्कर्म किया था। इसके बाद उसने घटना का वीडियो भी बना लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी वीडियो के आधार पर उसने अपने जीजा विक्रम सिंह और दोस्त धर्मेंद्र से भी उसका रेप करवाया। यह लोग लड़की को उसके वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी देकर लगातार उसका दैहिक शोषण करते रहे। 


इस बीच लड़की की शादी मुरैना में हो गई। लेकिन बदमाशों ने उसका पीछा नहीं छोड़ा। आखिरकार परेशान होकर उसने अपने घरवालों को यह बात बताई। तब सिरोल पुलिस में जाकर इन लोगों ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। रुकवेंद्र उर्फ रिंकू सेंगर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सिरोल पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। पहले यह मामला मुरैना में जीरो एफआईआर पर दर्ज हुआ था। केस डायरी आने के बाद सिरोल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed