फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Congress offer to former minister Anoop Mishra, Leader of Opposition said – his plight is happening in BJP

Politics: अटलजी के भांजे अनूप मिश्रा को कांग्रेस का ऑफर, नेता प्रतिपक्ष ने कहा- भाजपा में हो रही उनकी दुर्दशा

Wed, 10 May 2023 04:44 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 10 May 2023 04:44 PM IST
सार

गोविंद सिंह ने कहा कि पूर्व मंत्री अनूप मिश्रा हमारे पुराने मित्र हैं, लेकिन जिस तरीके से भाजपा में उनकी दुर्दशा हो रही है वह हमसे देखी नहीं जा रही है। वे पार्टी के एक कोने में पड़े हैं उन्हें कोई पूछ नहीं रहा है इसलिए हमारा दायित्व है कि हम उन्हें सम्मान दें। 

विज्ञापन
Congress offer to former minister Anoop Mishra, Leader of Opposition said – his plight is happening in BJP
अनूप मिश्रा को कांग्रेस में शामिल होने का ऑफर मिल रहा है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश में इन दिनों राजनीतिक दलों से नाराज नेताओं को विरोधी पार्टियां अपनी ओर खींचने की कोशिश में लगी हैं। इसमें भाजपा को खासा नुकसान हो रहा है। पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने कांग्रेस जॉइन कर ली, अब पूर्व मंत्री अनूप मिश्रा को कांग्रेस में शामिल होने का ऑफर मिला है। 
विज्ञापन


मध्य प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के भांजे और भाजपा के पूर्व मंत्री अनूप मिश्रा पर बयान दिया है। गोविंद सिंह ने कहा कि पूर्व मंत्री अनूप मिश्रा हमारे पुराने मित्र हैं, लेकिन जिस तरीके से भाजपा में उनकी दुर्दशा हो रही है वह हमसे देखी नहीं जा रही है। वे पार्टी के एक कोने में पड़े हैं उन्हें कोई पूछ नहीं रहा है इसलिए हमारा दायित्व है कि हम उन्हें सम्मान दें। जबसे हमने उन्हें कांग्रेस में आने का ऑफर दिया है तब से उनकी भाजपा में इज्जत बढ़ गई है। अगर अनूप मिश्रा हमारे यहां आते हैं तो हम किसी भी विधानसभा से उन्हें लड़ा देंगे। हमारे पास कोई कमी नहीं है। उनसे जब मीडिया द्वारा ये सवाल पूछे गए कि आपके ऐसे कितने नेता दोस्त हैं जो भाजपा में शामिल हैं। इस पर उन्होंने कहा कि जो आना चाहता है वह आए हम किसी को तेल लगाने के लिए नहीं जा रहे हैं।
विज्ञापन


मध्य प्रदेश के खरगोन में हुए भीषण सड़क हादसे को लेकर डॉ. गोविंद सिंह ने कहा कि पूरे मध्य प्रदेश में शिवराज सरकार ने अराजकता फैला दी है। हर तरफ घटनाएं घटित हो रही हैं। मध्यप्रदेश में लगातार लापरवाही की वजह से लोगों की जान जा रही है इसके बावजूद भी सरकार हाथ पर हाथ रख कर बैठी हुई है। प्रदेश में पुलिस के अधिकारी और प्रशासन सरकार के मंत्री विधायकों की सुरक्षा में लगे हुए हैं और पुलिस प्रशासन के अधिकारी मंत्रियों की रेत की खदाने चलवा रहे हैं। प्रदेश को कोई देखने वाला नहीं बचा है। अंधेर नगरी चौपट राजा का हाल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्वालियर चंबल-अंचल में लगातार बढ़ रहे शस्त्र लाइसेंस का डॉ. गोविंद सिंह ने समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि शस्त्र लाइसेंस न देना इससे मैं सहमत नहीं हूं, क्योंकि ग्वालियर चंबल-अंचल में शस्त्र लाइसेंस युवाओं को रोजगार देता है। शस्त्र लाइसेंस सुरक्षा के साथ-साथ एक रोजगार का बड़ा साधन है। मगर यहां तो रोजगार ही नहीं मिल रहा तभी तो युवा आत्महत्या करने को मजबूर हैं। इससे तो अच्छा है कि उन्हें शस्त्र लाइसेंस दिया जाए ताकि उन्हें रोजगार के कुछ साधन उपलब्ध हो पाएं। पुलिस प्रशासन को सिर्फ ये देखना बहुत जरूरी है कि जिस व्यक्ति को वे शस्त्र लाइसेंस दे रहे हैं वह अपराधी और बदमाश प्रवृत्ति का न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed