फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Congress MLA gave controversial statement

MP News: कांग्रेस विधायक का विवादित बयान, कहा- संविधान बचाने चंबल नदी में पानी ही नहीं खून भी बहाना पड़ेगा

Sun, 03 Mar 2024 02:55 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 03 Mar 2024 02:55 PM IST
सार

MP News: कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया का एक बार फिर विवादित बयान सामने आया है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने संविधान को बचाने के लिए खून की नदियां बहाने की बात कही है। बरैया ने कहा है कि संविधान को बचाने के लिए जरूरत पड़ेगी तो में आपसे कहना चाहता हूं चंबल नदी में पानी नहीं खून बहाना पड़ेगा। कांग्रेस पार्टी और ग्वालियर चंबल अंचल के लोग संविधान बचाने खून से नदिया बहाने के लिए तैयार है।

विज्ञापन
Congress MLA gave controversial statement
कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डॉक्टर भीमराव अंबेडकर स्टेडियम मे भारत जोड़ो न्याय यात्रा पहुंची। इस दौरान मंच पर राहुल गांधी भी मौजूद थे, जब कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया को मंच से संबोधन का मौका मिला तो उन्होंने संविधान को बचाने के लिए खून से नदियां बहने की विवादित बात कह डाली।

विज्ञापन


बरैया ने कहा कि बाबा साहेब अंबेडकर ने कहा था कि यह संविधान कितना भी अच्छा हो लेकिन यह यदि गलत हाथों में जाएगा तो अच्छा संविधान गलत साबित होगा और खराब संविधान अच्छे हाथों में जाएगा तो वह खराब संविधान भी अच्छा साबित होगा। आज मोदी जी और भारतीय जनता पार्टी के हाथों में यह संविधान है, अच्छा संविधान भी मोदी जी खराब साबित कर रहे हैं। संविधान और लोकतंत्र को खत्म करने के लिए देश को खत्म करने के लिए मोदी सरकार आमादा है, लेकिन मैं कहना चाहता हूं कि संविधान में ऐसी कौन सी चीज है जो बीजेपी वालों को मोदी जी को अच्छी नहीं लग रही है।
विज्ञापन


भाजपा वाले आजादी क्यों छीन रहे हैं
संविधान ने हमें जीने का अधिकार दिया है तो क्या भारतीय जनता पार्टी को 140 करोड़ लोग जीते हुए अच्छे नहीं लग रहे हैं, क्या क्या वह चाहते हैं कि यह सभी मरना चाहिए। संविधान ने बोलने की आजादी दी है। इस आजादी को मिटाने के लिए मोदी जी आपको बताना पड़ेगा कि संविधान यदि जीने की आजादी देता है तो संविधान को खत्म करके यह आजादी क्यों छीन रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

संविधान खत्म हो जाएगा मिट जाएगा
आज मोदी सरकार बताएं कि संविधान को खत्म करके कितने लोगों को खत्म करने का काम कर रहे हैं। यदि यह संविधान खत्म हो जाएगा मिट जाएगा तो कोई भी जी नहीं पाएगा। आज में मजबूती के साथ कहना चाहता हूं कि यदि संविधान को बचाने के लिए जरूरत पड़ेगी तो हमें चंबल नदी में पानी नहीं खून बहाना पड़ेगा, तब ही यह संविधान बचेगा। इसलिए अब आप तैयारी कीजिए, संविधान मिटाने वाला कोई हमारे सामने आएगा तो मैं दावे से कह सकता हूं कि कांग्रेस और ग्वालियर चंबल अंचल के लोग खून से नदियां बहाने के लिए तैयार हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed