{"_id":"638f31f4c16636634c32eb06","slug":"buffalo-theft-in-gwalior-chambal-cctv-video-viral-bhains-chori","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gwalior: चंबल में भैंसों की चोरी, आधी रात नकाबपोश बदमाश खोल ले गए तीन भैंस, विरोध पर चलाईं गोलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gwalior: चंबल में भैंसों की चोरी, आधी रात नकाबपोश बदमाश खोल ले गए तीन भैंस, विरोध पर चलाईं गोलियां
Tue, 06 Dec 2022 05:44 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 06 Dec 2022 05:44 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में डकैती और लूट के अलावा अब भैंसों की चोरी का मामला सामने आया है। नारायण विहार में आधी रात को तीन लाख की कीमत की तीन भैंस चोरी हो गईं।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्वालियर जिले के चंबल-अंचल में अब चोर अनोखी चोरी कर रहे हैं। चोर अब पैसा और जेवरात नहीं, बल्कि भैसों को टारगेट किए हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है। घरों और कॉलोनियों में डकैती, लूट और कीमती सामान की चोरी के बढ़ते मामलों के बीच ग्वालियर में अब भैंसों की चोरी के मामले भी सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन
ताजा मामला ग्वालियर के गोले का मंदिर थाना इलाके का है। जहां नारायण विहार कॉलोनी में आधी रात के करीब शातिर पशु चोरों ने लाखों की कीमत की तीन भैंसे चोरी कर ली। नकाबपोश आधा दर्जन चोरों ने इस वारदात को अंजाम दिया और जब भैंस मालिक रमेश मांझी की नींद खुली तो चोरों ने कट्टे से फायर कर भैंस अपने साथ लेकर गए। घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है।
विज्ञापन
घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसके बाद फरियादी ने अपनी शिकायत पुलिस अधिकारियों से की। लेकिन अभी मामला दर्ज नहीं हो सका है और पुलिस द्वारा सीसीटीवी की जांच पड़ताल की जा रही है। एडिशनल एसपी क्राइम राजेश दंडोतिया का कहना है कि जांच पड़ताल के बाद जो तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
गौरतलब है कि चंबल का इतिहास रहा है कि यहां पर हथियारों की नोक पर भैंसों की चोरी की जाती है और उसके बाद पनिहाई (भैंस देने के एवज में 50 फीसदी पैसा लेना) लेकर उन पैसों को मालिक को दे दिया जाता है।
