{"_id":"64311ac37f7ff85e570c3314","slug":"body-of-municipal-corporation-worker-found-in-suspicious-condition-in-the-house-2023-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: घर में संदिग्ध हालत में मिला नगर निगम कर्मी का शव, मृतक के आस-पास लगा था शराब की बोतलों का ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: घर में संदिग्ध हालत में मिला नगर निगम कर्मी का शव, मृतक के आस-पास लगा था शराब की बोतलों का ढेर
Sat, 08 Apr 2023 01:11 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Sat, 08 Apr 2023 01:11 PM IST
सार
ग्वालियर के पाम रेसीडेंसी इलाके में एक निगम कर्मी का उसके घर में संदिग्ध हालत में शव मिला है। मृतक के शव के आसपास ढेर सारी शराब की बोतलों का ढेर लगा था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
ग्वालियर में बीती रात एक फ्लैट में नगर निगम कर्मचारी का संदिग्ध हालत में शव मिलने से सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि फ्लैट में बदबू आने के कारण पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी जब पुलिस मौके पर पहुंची तो फ्लैट के अंदर कमरे में जमीन पर नगर निगम कर्मचारी का शव पड़ा मिला। मृतक कर्मचारी धनंजय पांडे शहर की सिटी सेंटर स्थित पाम रेसीडेंसी में रहता था। पुलिस ने कर्मचारी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने बताया है कि शहर के सिटी सेंटर इलाके में पाम रेसीडेंसी में नगर निगम में कर्मचारी धनंजय पांडे रहता था। धनंजय नगर निगम की जन कार्य विभाग में सुपरवाइजर के पद पर तैनात था और वह अपनी फैमिली के साथ फ्लैट में रहता था। लेकिन बताया जा रहा है कि तीन दिन पहले मृतक धनंजय की पत्नी अपने मायके चली गई थी और वह घर पर अकेले थे। शुक्रवार की रात जब उनके फ्लैट से बहुत तेज बदबू आ रही थी तो उसी बिल्डिंग में रहने वाले अन्य परिवार काफी परेशान हुए और इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी।
सूचना मिलने के बाद रात लगभग 11:00 बजे पुलिस मृतक धनंजय के फ्लैट पर पहुंची तो देखा कि बाहर से दरवाजा बंद था और फ्लैट के अंदर के दरवाजे खुले हुए थे। उसके बाद जब पुलिस फ्लैट के अंदर पहुंची तो निगम कर्मचारी धनंजय का शव बेडरूम के अंदर पड़ा था और शव के आसपास देसी क्वार्टर भी पड़े हुए थे। पुलिस को अंदेशा है कि ज्यादा शराब पीने के कारण कर्मचारी की मौत हुई है फिलहाल पुलिस ने फॉरेंसिक एक्सपर्ट को बुलाकर जांच कराई और उसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है साथ ही परिवार वालों को भी सूचना दे दी है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि नगर निगम कर्मचारी के घर कोई नहीं था वह अकेले था और पत्नी मायके गई थी। उन्हें अंदेशा है कि अत्यधिक शराब पीने के कारण निगम कर्मचारी की मौत हुई है। पुलिस का मानना है कि मृतक कर्मचारी का शव दो दिनों से बेडरूम में पड़े रहने के कारण ही उसमें से तेज बदबू आ रही है, फिलहाल पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है और जांच में जुट गई है।