{"_id":"6592a0c1d7de8758ac02a44e","slug":"bjp-mla-s-son-dinesh-lodhi-has-been-arrested-by-gwalior-police-2024-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gwalior: भाजपा विधायक का बेटा गिरफ्तार, कार को तेजी और लापरवाही से चलाकर जान लेने की कोशिश में मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gwalior: भाजपा विधायक का बेटा गिरफ्तार, कार को तेजी और लापरवाही से चलाकर जान लेने की कोशिश में मामला दर्ज
Mon, 01 Jan 2024 04:54 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 01 Jan 2024 04:54 PM IST
सार
भाजपा विधायक के बेटे दिनेश पर आरोप है कि बीती रात उसने कार तेजी व लापरवाही से चला कर जलालपुर में ही रहने वाले रविंद्र यादव के घर के बाहर खड़ी एक्टिवा स्कूटर को टक्कर मार दी थी।
विज्ञापन
सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुई घटना।
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
शहर के पुरानी छावनी इलाके में एक बार फिर पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम लोधी के पुत्र दिनेश लोधी पर उत्पात मचा कर जानलेवा हमले का आरोप लगा है। दिनेश लोधी पर पुलिस हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
बीती रात दिनेश लोधी ने अपनी स्कॉर्पियो कार तेजी व लापरवाही से चला कर जलालपुर में ही रहने वाले रविंद्र यादव के घर के बाहर खड़ी एक्टिवा स्कूटर को टक्कर मारी, जिससे वहां खड़े रविन्द्र और उनका मासूम भतीजा बच गया। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।
विज्ञापन
पुलिस ने यादव परिवार की ओर से शिकायत मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी दिनेश लोधी को गिरफ्तार कर लिया है। दिनेश लोधी पर पहले भी मामले दर्ज हैं। रविंद्र यादव कुख्यात गैंगस्टर भगवान दास कमरिया का नजदीकी रिश्तेदार है, जिसकी करीब एक दशक पहले कुछ लोगों ने घर के बाहर गोली से भूनकर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
गौरतलब है कि हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में शिवपुरी के पिछोर विधानसभा क्षेत्र से प्रीतम सिंह लोधी चुनाव जीते हैं। वह भाजपा के टिकट पर चौथी बार चुनाव लड़े थे। प्रीतम सिंह लोधी के खिलाफ भी कई मामले दर्ज थे। इनमें से कुछ अभी भी विचाराधीन है। वहीं, उनके बेटों पर भी कई मामले चल रहे हैं। जिस व्यक्ति के यहां यह वारदात हुई है उनकी भी पारिवारिक पृष्ठभूमि अपराधों की रही है। यह रंजिश आने वाले समय में और भी बढ़ सकती है। ऐसी आशंका जताई जा रही है। इसलिए पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर आरोपी दिनेश लोधी को गिरफ्तार किया है।
