फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Bhupendra Singh says Amit Shah insisted on winning every booth by 370 more votes in Lok Sabha elections

Politics: भाजपा नेता भूपेंद्र सिंह बोले- शाह ने लोकसभा चुनाव में हर बूथ 370 ज्यादा वोट से जीतने पर दिया जोर

Sun, 25 Feb 2024 09:08 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 25 Feb 2024 09:08 PM IST
सार

Gwalior Hindi News: क्लस्टर प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि अमित शाह खुद एक जीत का मंत्र हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरा है। उन्होंने कहा कि जो सीटें विधानसभा में हमने जीती हैं, उन पर फिर मेहनत करनी है और जो सीटें हम हारे थे, उन पर अधिक फोकस करना है।

विज्ञापन
Bhupendra Singh says Amit Shah insisted on winning every booth by 370 more votes in Lok Sabha elections
भाजपा नेता भूपेंद्र सिंह और जयभान सिंह पवैया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के दौरे पर ग्वालियर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान शाह ने कहा कि हम 370 धारा हटा चुके हैं, अब 370 सीट जीतकर मजबूत सरकार बनानी है। ग्वालियर में हुई लोकसभा क्लस्टर की बैठक में शामिल हुए क्लस्टर प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देते हुए गृहमंत्री ने PM मोदी के संदेश को दोहराया। उन्होंने कहा कि हमें हर बूथ तो जीतना ही है। साथ ही हर बूथ को 370 ज्यादा वोटों से जीतना है।

विज्ञापन

 
भाजपा नेता भूपेंद्र सिंह ने कहा कि इसके साथ ही बैठक में अमित शाह ने नेता और पदाधिकारियों से कहा कि अब की बार हर बूथ पर कांग्रेस को मुक्त करना है। हर बूथ ज्यादा से ज्यादा संख्या में बीजेपी का वोट परसेंट बढ़ाना है, यही अबकी बार लक्ष्य है।
विज्ञापन


क्लस्टर प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि अमित शाह खुद एक जीत का मंत्र हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरा है। उन्होंने कहा कि जो सीटें विधानसभा में हमने जीती हैं, उन पर फिर मेहनत करनी है और जो सीटें हम हारे थे, उन पर अधिक फोकस करना है। भूपेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता उत्साहित है। अमित शाह लगातार दौरे हैं, वे एक दिन में तीन क्लस्टर कवर करेंगे। देश को 146 क्लस्टर में बांटा गया है, जहां वह लगातार दौरे करेंगे और भाजपा को प्रचंड जीत दिलाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, पूर्व मंत्री और महाराष्ट्र के सह प्रभारी जयभान सिंह पवैया ने कहा कि यह वही जगह है जहां विधानसभा 2023 के चुनाव में जिस तरह अमित शाह के मोटिवेशन के बाद कांग्रेस का प्रदेश में सूपड़ा-साफ हो गया था, वैसे ही अब 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस शून्य पर सिमट जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed