फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Aunt got her minor niece raped in Gwalior

MP News: नाबालिग लड़की की बुआ ही बनी दुश्मन, भतीजी के साथ तीन लोगों ने तीन महीने तक किया दुष्कर्म

Thu, 07 Dec 2023 12:35 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 07 Dec 2023 12:35 PM IST
सार

MP News: ग्वालियर में रिश्ते को तार-तार कर देने का मामला सामने आया है। बता दें कि यहां एक बुआ ने अपनी ही नाबालिग भतीजी का तीन लोगों से दुष्कर्म करवाया। पुलिस ने इस मामले में लड़की की बुआ सहित चार लोगों को नामजद किया है।

विज्ञापन
Aunt got her minor niece raped in Gwalior
भतीजी के साथ तीन लोगों ने तीन महीने तक किया दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर के माधवगंज थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। एक नाबालिग लड़की की बुआ ही उसकी दुश्मन बन गई। नादरिया माता मंदिर गुढा गुड़ी का नाका क्षेत्र में बुआ की मदद से उसकी 14 साल की नाबालिग भतीजी के साथ तीन लोगों ने लगभग 3 महीने तक दुष्कर्म किया। पुलिस ने इस मामले में लड़की की बुआ सहित चार लोगों को नामजद किया है। उनके खिलाफ दलित उत्पीड़न गैंगरेप और धमकाने की धाराएं लगाई गई हैं।

विज्ञापन


बुआ को पुलिस ने किया गिरफ्तार
फिलहाल लड़की की बुआ को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में तीन आरोपी फरार हैं। दरअसल लड़की की मां अपने पति से अलग रहती है। उसकी मां डबरा में रहती है, जबकि लड़की ग्वालियर के गुढ़ा इलाके में अपनी बुआ के पास रहती है। यही उसकी बुआ ने अपनी भतीजी को दुष्कर्मियों के हवाले कर दिया था। यह लोग लगातार बच्ची से दुष्कर्म कर रहे थे।
विज्ञापन


5 अगस्त से लगातार चल रहा था सिलसिला 
यह सिलसिला 5 अगस्त से लगातार चल रहा था। लड़की जब ज्यादा परेशान हो गई तो वह डबरा पहुंची और उसने अपनी मां को बुआ की हरकत के बारे में बताया। इसके बाद मां बेटी माधवगंज थाने पहुंची और आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया। ग्वालियर के एडिशनल एसपी निरंजन शर्मा का कहना है कि नाबालिग के साथ गैंगरेप की घटना हुई है। शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नाबालिग लड़की की बुआ को गिरफ्तार कर लिया है।बाकी आरोपियों की भी तलाश जारी है, जल्द ही वह पुलिस की गिरफ्त में होंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed