फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Gwalior News: When the rain water receded, the danger of dengue and chikungunya started looming

Gwalior News: बारिश का पानी उतरा तो मंडराने लगा डेंगू और चिकनगुनिया का खतरा, 133 जगह पर मिला लार्वा

Fri, 01 Aug 2025 08:04 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: ग्वालियर ब्यूरो Updated Fri, 01 Aug 2025 08:04 PM IST
विज्ञापन
Gwalior News: When the rain water receded, the danger of dengue and chikungunya started looming
घरों में लार्वा का सर्वे करते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
बारिश थमने से लोगों को राहत जरूर महसूस हो रही है। जल भराव से मुक्ति तो मिली गई, लेकिन चिंता डेंगू और चिकनगुनिया की सताने लगी हैं। खुद प्रशासन और स्वस्थ्य विभाग के भी हाथ पांव फूले हुए हैं।
विज्ञापन


बताते हैं कि ग्वालियर में लगातार बारिश होने के बाद पानी उतरते ही डेंगू और चिकनगुनिया की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग ने संवेदनशील क्षेत्रों खासकऱ बीते वर्ष डेंगू और चिकनगुनिया से प्रभावित रहे डीडी नगर और पुष्कर कालोनी में मलेरिया विभाग और एंबेड परियोजना के फील्ड स्टाफ ने सर्वे किया। आंकड़े बताते हैं कि इस इलाके में जिन चार हजार 597 घरों का सर्वे किया गया, जिनमें 133 में से लार्वा मिला। जिसे नष्ट किया गया। सर्वे में पुष्कर कालोनी के 82 घर, बलराम नगर के 77, श्याम नगर के 84, कुंज विहार के 289, आदर्श पुरम के 120, हरदौल नगर के 40, अमलतास कालोनी के 160, ग्वालियर शहरी क्षेत्र के 287, लश्कर क्षेत्र के 398 तथा ग्रामीण क्षेत्र के तीन हजार 60 घरों में निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन


इन सभी 10 या 20 घरों में से एक में डेंगू का लार्वा पाया गया। जिला मलेरिया अधिकारी डाॅ. विनोद दोनेरिया एवं जिला मीडिया अधिकारी आइपी निवारिया ने पुष्कर कालोनी और आसपास क्षेत्र सर्वे के दौरान मलेरिया अधिकारी और टीम स्थानीय रहवासियों को डेंगू से बचाव के लिए जागरूक भी किया। आमजन से अपील की है कि वे नियमित रूप से घर और आसपास सफाई रखें, मच्छरदानी या मच्छररोधी क्रीम का उपयोग करें। स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम मच्छरों को मारने के लिए फॉगिंग कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed