फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Akshaya Murder Case Bulldozer runs on illegal house of miscreant who shot former DGP granddaughter

Akshaya Murder Case: पूर्व DGP की नातिन को गोली मारने वाले बदमाश का घर जमींदोज, अवैध मकान पर चला बुलडोजर

Fri, 14 Jul 2023 05:36 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 14 Jul 2023 05:36 PM IST
सार

Gwalior Crime News: मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में हुए अक्षया हत्याकांड के बाद पूरे प्रदेश में हड़कंप मच गया था। फिर पुलिस टीम ने बीते रोज ही मामले में मुख्य आरोपी सुमित समेत सातों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं, शुक्रवार को प्रशासन की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सुमित के अवैध मकान पर बुलडोजर चला दिया है।

विज्ञापन
Akshaya Murder Case Bulldozer runs on illegal house of miscreant who shot former DGP granddaughter
अवैध मकान पर चला बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्वालियर में 10 जुलाई को छात्रा की हत्या के मामले में पुलिस लगातार कार्रवाई करने में जुटी है। इस संगीन मामले में पुलिस ने छात्रा की हत्या करने वाले सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, इस घटना का मुख्य आरोपी और 30 हजार रुपये का इनामी सुमित रावत को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस प्रशासन ने उसके घर पर बुलडोजर चलाया है। आरोपी के घर पर बुलडोजर की कार्रवाई करने के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल और जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन


बता दें, 10 जुलाई को रात में लगभग आठ बजे दोनों दोस्त सोनाक्षी शर्मा और अक्षय यादव अपने घर लौट रही थी। जब यह दोनों छात्रा बेटी बचाओ चौराहे से सिकंदर कंपू की ओर जा रही थी तो उसी दौरान बाइक पर चारो बदमाशों ने दोनों पर फायरिंग करना शुरू कर दिया। दोनों छात्राएं जमीन पर गिर पड़ीं और उसके बाद आरोपी सुमित ने गोली मारी, जो अक्षया के सीने में जा लगी। उसके बाद आरोपी सुमित सहित चारो बदमाश मौके से फरार हो गए। मौके पर मौजूद लोगों की मदद से घायल अक्षया यादव को अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बता दें, अक्षया यादव पूर्व डीजीपी सुरेंद्र सिंह यादव की नातिन थी।
विज्ञापन


एक आरोपी को डबरा से गिरफ्तार किया...
घटना के बाद इस मामले में पुलिस ने अपनी सक्रियता दिखाई। पुलिस की जांच में हत्या कर सनसनी फैलाने वाले सात आरोपियों के नाम सामने आए थे। पुलिस ने हत्या के एक आरोपी को रात में ही डबरा से गिरफ्तार कर लिया था। वहीं अन्य आरोपियों को दिल्ली, राजस्थान और महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया गया है। गुरुवार की रात छात्रा की हत्या का मास्टरमाइंड और शातिर बदमाश सुमित रावत को जब पुलिस महाराष्ट्र से लेकर लौट रही थी, रास्ते में उसने बाथरूम जाने के लिए कहा तो पुलिस ने गाड़ी रोक दी। जैसे ही पुलिस की गाड़ी रुकी तो इस शातिर बदमाश सुमित ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उसे घेरकर पकड़ लिया। इस दौरान आरोपी के पैर में चोट लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पूरी घटना में एक नया मोड़ भी सामने आया है। आरोपियों ने जिस छात्रा अक्षया यादव को गोली मारी थी, वह उनका टारगेट नहीं थी। असल में इन आरोपियों का टारगेट अक्षया की दोस्त सोनाक्षी शर्मा थी। यह आरोपी सुमित रावत उसको ही गोली मारने आया था, लेकिन गलती से यह गोली अक्षया यादव को जा लगी। घटना की चश्मदीद सोनाक्षी शर्मा ने बताया है कि आरोपी सुमित पिछले एक साल से उसे परेशान कर रहा था। कभी घर के दरवाजे पर आकर पत्थर मारता तो कभी उसका बाजार में पीछा करता था।


इसको लेकर उसने कई बार थाने में शिकायत भी की है। इसके साथ ही सोनाक्षी शर्मा की परिजनों ने आरोपी सुमित रावत के खिलाफ भी मामला दर्ज करवाया है। लेकिन उनका कहना है कि इस मामले में पुलिस ने कोई संज्ञान नहीं लिया। अक्षया यादव की मौत के बाद अब सोनाक्षी शर्मा और उसका परिवार सदमे में हैं और वह डर के माहौल में हैं। उनका कहना है कि यह बदमाश अगर ऐसे ही जिंदा रहे तो किसी दिन उसको भी मार देंगे। इसलिए उन्हें फांसी दी जानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed