फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   A woman was duped of Rs 15 lakh in the name of returning goods online

Gwalior News: दुबई जाने के लिए ऑनलाइन शॉपिंग कर रही थी महिला, ठगों ने जाल में फंसाकर 15 लाख रुपए ठगे

Thu, 04 Sep 2025 03:39 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: ग्वालियर ब्यूरो Updated Thu, 04 Sep 2025 03:39 PM IST
सार

ग्वालियर में 61 वर्षीय देश कंवर सिंह से ई-कॉमर्स कंपनी का अधिकारी बनकर ठग ने 15.50 लाख रुपए हड़प लिए। महिला ने पोते के लिए ड्रेस खरीदी थी और रिफंड हेतु गूगल से नंबर सर्च किया, जो फ्रॉड निकला। क्राइम ब्रांच ने केस दर्ज कर 6 लाख रुपए होल्ड कराए, जांच जारी है। 

विज्ञापन
A woman was duped of Rs 15 lakh in the name of returning goods online
महिला का फ़ोटो

विस्तार

ग्वालियर में ई-कॉमर्स कंपनी का ऑफिसर बनकर एक महिला से ठग ने 15.50 लाख रुपए ठग लिए। महिला का बेटा दुबई में रहता है। सितंबर के पहले सप्ताह में महिला को बेटे के पास जाना था। पोते के लिए उसने फ्लिपकार्ट से एक ड्रेस ऑर्डर की थी, जो आने के बाद पसंद नहीं आई।रिफंड के लिए महिला ने गूगल से ई-कॉमर्स कंपनी के कस्टमर केयर का नंबर सर्च किया। वहां से उसे एक फ्रॉड नंबर मिला। ठग ने अपने आपको ई-कॉमर्स कंपनी का ऑफिसर बताया और ऑनलाइन फार्म भरवाया। इसके बाद अकाउंट से तीन बार में 15.50 लाख रुपए निकल गए।पीड़िता ने मामले की शिकायत एसएसपी ग्वालियर को जिसके बाद क्राइम ब्रांच मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें-कांग्रेस नेता ने दुकानदार से कहा- पटककर मारूंगा, पत्नी ने भी की बहस, बोलीं- वीडियो मत बनाओ; मामला क्या?
विज्ञापन


हरिशंकरपुरम के चिनाव अपार्टमेंट निवासी 61 वर्षीय देश कंवर सिंह के साथ धोखाधड़ी हुई है। देश कंवर के पति जयदीप सिंह शासकीय विभाग में पदस्थ थे, लेकिन कुछ समय पहले उनका निधन हो गया था। देश कंवर का बेटा दुबई स्थित एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करता है। बहू और पोता भी दुबई में है। उन्होंने पोते के लिए ऑनलाइन ड्रेस खरीदी थी। पसंद न आने पर उसे वापस कर रिफंड पाने के लिए प्रोसेस शुरू की थी। किसी ने उन्हें बताया कि कस्टमर केयर पर संपर्क करना पड़ेगा। वे लोग ड्रेस वापस लेकर रिफंड कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-हरे बक्से में कैद था खौफनाक सच, भांजा ही निकला कातिल; पहले मिटाई हवस फिर मौसी को उतारा मौत के घाट

महिला को ठगी का पता उस समय लगा जब उसके मोबाइल पर पहला मैसेज 2 लाख रुपए उनके खाते से निकाले जाने का आया। अभी वह कुछ समझ पाती तभी 10 लाख रुपए निकाले जाने का फिर मैसेज आया। अब उनको समझ में आया कि कुछ गड़बड़ है, लेकिन जब तक कोई प्रोसेस कर पातीं उससे पहले एक 3.50 लाख रुपए का मैसेज और आ गया। इसके बाद तत्काल उन्होंने बैंक फोन कर अकाउंट बंद कराया। इसके बाद वह क्राइम ब्रांच पहुंचीं और शिकायत की। क्राइम ब्रांच के साइबर एक्सपर्ट की टीम ने तत्काल 6 लाख रुपए होल्ड करा दिए हैं, लेकिन शेष रकम निकाल ली गई है। सीएसपी रोबिन जैन ने बताया कि एक महिला के साथ फ्रॉडस्टर ने ई-कॉमर्स कंपनी का अधिकारी बनकर धोखाधड़ी की है। महिला ने अपने पोते के लिए ऑनलाइन ड्रेस मंगाई थी, जो पसंद नहीं आने पर वापस करने के लिए इंटरनेट से कस्टमर केयर का नंबर निकाला।यह नंबर फ्रॉडस्टर का निकला.. जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed