फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   A woman jail guard was raped on the pretext of marriage

Gwalior: महिला जेल प्रहरी के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, पुलिस लाइन के स्टाफ क्वार्टर में करता रहा शोषण

Wed, 20 Aug 2025 10:33 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: ग्वालियर ब्यूरो Updated Wed, 20 Aug 2025 10:33 PM IST
सार

26 साल की महिला प्रहरी ने शिकायत में बताया है कि ग्वालियर पुलिस लाइन में पदस्थ सिपाही अनमोल त्रिपाठी शादी का झांसा देकर चार महीने तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा। अनमोल से उसकी पहचान करीब 8 महीने पहले भोपाल में 26 जनवरी की परेड की रिहर्सल में हुई थी।

विज्ञापन
A woman jail guard was raped on the pretext of marriage
आरोपी आरक्षक

विस्तार

ग्वालियर में जेल महिला प्रहरी को पत्नी बनाने का झूठ बोलकर पुलिस महकमे के सिपाही ने चार महीने तक उसका दुष्कर्म कर शारीरिक शोषण किया। महिला प्रहरी शादी की जिद पर अड़ी तो सिपाही ने असली रंग दिखा दिया। उसने शादी करने से इनकार कर दिया। अगर उसकी शिकायत की तो महिला प्रहरी और उसके परिवार को जान से मार देगा। करीब एक हफ्ते तक पीड़िता सहमी रही। फिर उसने परिवार और पुलिस अधिकारियों को आप बीती सुनाई, लेकिन गलती मानने की बजाए सिपाही भिंड के एक बाबा के दरबार में पहुंच गया वहां अर्जी लगाकर बोला है कि महिला प्रहरी से उसका पीछा छुड़वाओ।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- रिश्तों को किया कलंकित, चचेरे भाई ने ही लूटी बहन की अस्मत, घर में अकेला देखा किया दुष्कर्म
विज्ञापन


दअरसल 26 साल की महिला प्रहरी ने शिकायत में बताया है कि ग्वालियर पुलिस लाइन में पदस्थ सिपाही अनमोल त्रिपाठी शादी का झांसा देकर चार महीने तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा। अनमोल से उसकी पहचान करीब 8 महीने पहले भोपाल में 26 जनवरी की परेड की रिहर्सल में हुई थी। अनमोल ने तब उसका मोबाइल नंबर लिया, अक्सर उससे बातें करता रहा। दोनों में दोस्ती हो गई तो अनमोल से मुलाकात होती रही। इस दौरान अनमोल ने उससे शादी का प्रस्ताव रखा। अनमोल ने 6 अप्रैल को उसे मिलने के लिए बुलाकर दुष्कर्म किया। फिर शादी का हवाला देकर शारीरिक शोषण करता रहा। कुछ दिन से वह शादी की जिद कर रही थी, लेकिन 5 अगस्त को अनमोल ने उसे फिर शारीरिक संबंध बनाए फिर शादी से साफ मना कर दिया। वही पुलिस ने पीड़ित जेल प्रहरी के शिकायत पर आरोपी सिपाही अनमोल के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- पानी नहीं देने पर इंजीनियर ने की पत्नी की हत्या, फिर शव के साथ किया ऐसा काम; मां ने दिया साथ

एएसपी कृष्ण लालचंदानी का कहना है कि जेल महिला प्रहरी को पत्नी बनाने का झूठ बोलकर पुलिस महकमे के सिपाही ने चार महीने तक उसका दुष्कर्म कर शारीरिक शोषण किया। महिला प्रहरी शादी की जिद पर अड़ी तो सिपाही ने असली रंग दिखा दिया। उसने शादी करने से इनकार कर दिया। अगर उसकी शिकायत की तो महिला प्रहरी और उसके परिवार को जान से मार देगा। पुलिस ने पीड़ित जेल प्रहरी के शिकायत पर आरोपी सिपाही अनमोल के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed