फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Gwalior News: A suspicious young man roaming near the headquarters in BSF uniform was caught

Gwalior News: बीएसएफ की वर्दी में हेडक्वार्टर के पास घूमता संदिग्ध युवक पकड़ा, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 12 May 2025 03:56 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: ग्वालियर ब्यूरो Updated Mon, 12 May 2025 03:56 PM IST
सार

पूछताछ में युवक ने बताया कि वह मकोड़ा क्षेत्र में रहकर परिजनों को धोखे में रखने के लिए वर्दी पहनता था। उसके पास से बीएसएफ की वर्दी और कुछ सिविल ड्रेस मिलीं, लेकिन कोई हथियार या संदिग्ध उपकरण नहीं मिला।

विज्ञापन
Gwalior News: A suspicious young man roaming near the headquarters in BSF uniform was caught
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिलौआ थाना क्षेत्र में बीएसएफ टेकनपुर हेडक्वार्टर के पास पुलिस ने रविवार देर रात एक संदिग्ध युवक को पकड़ा। युवक मकोड़ा गांव के पास बीएसएफ की हवलदार रैंक की वर्दी पहनकर घूम रहा था। पुलिस ने उसे रोककर पहचान पत्र मांगा तो वह घबरा गया और कोई वैध आईडी नहीं दिखा सका। उसके पास एक बैग मिला। युवक की पहचान उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के रहने वाले राहुल पुत्र मलखान सिंह जाटव के रूप में हुई है।
विज्ञापन


पूछताछ में उसने बताया कि उसका बड़ा भाई बीएसएफ में है, लेकिन जब पुलिस ने भाई का नाम पूछा तो वह नहीं बता सका। बाद में जांच में सामने आया कि उसका कोई भाई बीएसएफ में नहीं है।राहुल बीएसएफ की भर्ती में फेल हो गया था, लेकिन घरवालों से कहा कि उसका चयन हो गया है। घरवालों को दिखाने के लिए वह वर्दी पहनता था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  रिफायनरी एक्सटेंशन के काम में लगी कंपनियों ने गांवों में खोद दिए गड्ढे, बारिश में हादसो की आशंका
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों ने बताया कि रात मकोड़ा क्षेत्र में सूचना मिली कि बीएसएफ की वर्दी में एक युवक संदिग्ध रूप से घूम रहा है। पुलिस की पेट्रोलिंग टीम ने मौके पर पहुंचकर युवक को रोका और पूछताछ की। वह पहले खुद को बीएसएफ जवान बताता रहा था, लेकिन जैसे-जैसे सवाल बढ़े, वह घबराने लगा। जब आईडी कार्ड मांगा गया तो उसने कहा कि वह घर पर रह गया है। बाद में वॉट्सएप पर दिखाने के लिए कहा गया तो वह सकपका गया।


बिलौआ थाना पुलिस राहुल जाटव को थाने ले गई। सख्ती से पूछताछ हुई तो कबूल किया कि उसने बीएसएफ में भर्ती की परीक्षा दी थी, लेकिन सिलेक्शन नहीं हुआ। इसके बावजूद उसने अपने घर में यह झूठ बोल दिया कि उसका चयन हो गया है। वह मकोड़ा में ही रहकर बीएसएफ की वर्दी पहनता था, ताकि परिजन को लगे कि वह ड्यूटी पर है। वह वर्दी में घर भी जाता था और लौटता भी उसी तरह था।

ये भी पढ़ें- 150 से अधिक पुलिस अधिकारियों और जवानों ने अचानक घेरा महाकाल मंदिर, सकते में आ गए श्रद्धालु; जानें वजह

पुलिस को आरोपी राहुल के बैग से दो जोड़ी सिविल ड्रेस, एक बीएसएफ की वर्दी मिली है। वर्दी को जब्त कर लिया गया है। हालांकि उसके पास से कोई हथियार या जासूसी उपकरण नहीं मिला है। वैसे पुलिस को लगता है कि मामला इतना साधारण नहीं है। युवक बीएसएफ हेडक्वार्टर के पास वर्दी में घूम रहा था, जो सुरक्षा के लिए खतरा बन सकता है। जांच की जा रही है कि कहीं वह किसी और मकसद से तो नहीं आया था। पुलिस इस बात का पता भी लगा रही है कि युवक को यह वर्दी और बैग कहां से मिले, क्योंकि बीएसएफ और टेकनपुर जैसे हाई सिक्योरिटी जोन में बिना अधिकृत आईडी वर्दी मिलना संभव नहीं है। बिलौआ थाना प्रभारी इला टंडन ने बताया कि ग्वालियर एसएसपी के निर्देश पर बीएसएफ टेकनपुर हेडक्वार्टर के आसपास विशेष गश्त की जा रही है। भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद भारत पाक तनाव को देखते हुए बीएसएफ परिसर के आसपास हर संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed