Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   40 cartons of firecrackers found in a room of a house in Gwalior

MP News: मुरैना में विस्फोट के बाद पुलिस हुई सक्रिय, ग्वालियर में एक घर के कमरे में मिले पटाखों के 40 कार्टन

Mon, 21 Oct 2024 02:04 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 21 Oct 2024 02:04 PM IST
सार

MP News:  दीपावली में सिर्फ 10 दिन रह गए हैं और अवैध पटाखों का कारोबार तेजी से हो रहा है। हाल ही में मुरैना में अवैध पटाखा कारखाने में ब्लास्ट के बाद ग्वालियर में पुलिस एक्शन मोड में आ गई है।

विज्ञापन
40 cartons of firecrackers found in a room of a house in Gwalior
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

पुलिस ने बहोड़ापुर के विनय नगर सेक्टर-4 में बने एक मकान में छापा मारा। पुलिस और प्रशासन की इस छापामार कार्रवाई में घर के अंदर कमरों में काफी मात्रा में पटाखे भरे हुए थे। जब मकान मालिक से इस भंडारण का लाइसेंस मांगा गया तो वह नहीं दिखा सका। इसके बाद पुलिस ने पटाखा सामग्री जब्त कर लिया। साथ ही पुलिस ने मकान मालिक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस पता लगा रही है कि यह अवैध पटाखे किसके हैं।

विज्ञापन


विनय नगर सेक्टर चार के मकान में पटाखों के अवैध स्टॉक की सूचना पुलिस को मिली थी। यह घना और रिहायशी इलाका है। शहर की पॉश कॉलोनियों में से एक है। एसडीएम, आरआई, पटवारी, बहोड़ापुर थाना टीआई और पुलिस फोर्स की एक टीम विनय नगर पहुंची।
विज्ञापन


टीम ने संगम गोयल के मकान पर छापा मारा और जब मकान में जांच की, तो घर के कमरे में 40 कार्टन रखे मिले। इसमें अलग-अलग तरह के पटाखे रखे हुए थे। बड़ी मात्रा में घर में पटाखे होने के सवाल पर गोयल परिवार ने बताया कि उन्होंने कल ही पटाखे खरीदे हैं। लाइसेंस के लिए आवेदन किया हुआ है। इस बात का पुलिस तस्दीक कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं बहोड़ापुर थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह तोमर ने बताया है कि विनय नगर सेक्टर-4 में बने एक मकान पर पुलिस और प्रशासन की टीम ने छापा मारकर कार्रवाई की है। कमरे के अंदर भारी मात्रा में पटाखों का स्टॉक मिला है। मकान मालिक इसका लाइसेंस नहीं दिखा पाया। पटाखे जब्त कर लिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed