फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior: The team of Municipal Corporation reached Indore, inspected the cleanliness system of Indore with the minister in charge, Silavat

ग्वालियर: नगर निगम का दल इंदौर पहुंचा, प्रभारी मंत्री सिलावट के साथ किया इंदौर की सफाई व्यवस्था का अवलोकन

Sun, 19 Dec 2021 04:26 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 19 Dec 2021 04:26 PM IST
सार

नगर निगम ग्वालियर के अधिकारियों का दल इंदौर में सफाई व्यवस्था का अवलोकन करने इंदौर पहुंचा और ग्वालियर जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट से भेंट की। प्रभारी मंत्री ने भी अधिकारियों के साथ इंदौर शहर की सफाई व्यवस्था का अवलोकन किया। 

विज्ञापन
Gwalior: The team of Municipal Corporation reached Indore, inspected the cleanliness system of Indore with the minister in charge, Silavat
नगर निगम कार्यालय - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

नगर निगम ग्वालियर द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्वालियर को स्वच्छता में नंबर वन बनाने के लिए इंदौर की तर्ज पर ही लगातार प्रयास किए जा रहे हैं तथा शहर में जन जागरूकता अभियान चलाकर आम जनों को स्वच्छता अभियान में जोड़ा जा रहा है। इसी अभियान के तहत नगर निगम ग्वालियर के अधिकारियों का दल इंदौर में सफाई व्यवस्था का अवलोकन करने इंदौर पहुंचा और ग्वालियर जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट से भेंट की। प्रभारी मंत्री ने भी अधिकारियों के साथ सिटी बस में बैठकर इंदौर शहर की सफाई व्यवस्था का अवलोकन किया।
विज्ञापन

 
उल्लेखनीय है कि नगर निगम ग्वालियर द्वारा ग्वालियर शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर से बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में ग्वालियर नगर निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को इंदौर द्वारा किए जा रहे स्वच्छता एवं अन्य कार्यों का अवलोकन करने के लिए इंदौर भेजा गया। नगर निगम ग्वालियर के दल में नगर निगम आयुक्त किशोर कन्याल, अपर आयुक्त अत्येंद्र सिंह गुर्जर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं संबंधित कर्मचारी इंदौर भ्रमण के लिए गए हुए हैं।
विज्ञापन


नगर निगम ग्वालियर के दल इंदौर पहुंचने पर प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट ने नगर निगम के दल का स्वागत करते हुए कहा कि आप सब यहां इंदौर द्वारा किए जा रहे स्वच्छता से संबंधित कार्यों एवं अन्य कार्यों का अवलोकन करें तथा ग्वालियर को भी हमें इसी प्रकार से देश का सबसे स्वच्छ शहर बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed