फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior: The man who robbed gold worth Rs 80 lakh after killing a couple 33 years ago is in Vellore jail

ग्वालियर: 33 साल पहले दंपती की हत्या कर 80 लाख रुपये का सोना लूटने वाला वेल्लोर जेल में, अब उसे ग्वालियर लाएंगे

Mon, 20 Dec 2021 04:43 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: रवींद्र भजनी Updated Mon, 20 Dec 2021 04:43 PM IST
सार

ग्वालियर में 33 साल पहले व्यापारी दंपती की हत्या कर 80 लाख रुपये का सोना लूटने वाले का पता चल गया है। वह इस समय तमिलनाडु के वेल्लोर की जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा है। पुलिस अब उसे ग्वालियर लाने की तैयारी कर रही है। 
 

विज्ञापन
Gwalior: The man who robbed gold worth Rs 80 lakh after killing a couple 33 years ago is in Vellore jail
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्वालियर पुलिस ने 33 साल पहले व्यापारी दंपती की हत्या कर80 लाख रुपये का सोना लूटने वाली राजस्थान की गैंग के एक बदमाश का पता लगा लिया है। पुलिस उसे फरार मान रही थी, जबकि वह तमिलनाडु की वेल्लोर जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा है। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की फटकार के बाद ग्वालियर पुलिस ने 1988 में हत्या और डकैती के आरोपी को खोज निकाला। ग्वालियर पुलिस आरोपी को लेने के लिए आर्म्ड फोर्स साथ लेकर जाएगी। 
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्वालियर में 16 मई 1988 को व्यापारी रमेश चंद्र गोयल और उनकी पत्नी बंसती गोयल की हत्या हुई थी। हत्याकांड को अंजाम देने के बाद आरोपी 80 लाख का सोना लूटकर ले गए थे। 33 साल पहले इस हत्याकांड के एक आरोपी को कुछ साल बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। लूट का माल भी बरामद कर किया था। दो आरोपी फरार चल रहे थे। लंबे समय तक आरोपियों को नहीं पकड़ पाई तो गोयल के परिजनों ने पुलिस कार्रवाई के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। कोर्ट ने आदेश दिया था कि पुलिस हर तीन महीन में जिला कोर्ट में एक्शन रिपोर्ट पेश करें। इतने अरसे में ग्वालियर थाना में जांच में 30 पुलिस ऑफिसर बदल गए। गोयल के परिजनों ने 2015 में अवमानना याचिका दायर की। इस मामले में कोर्ट ने तत्कालीन थाना प्रभारी ग्वालियर थाना दीपक यादव को तलब किया और फटकार लगाई। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की छानबीन की। उनकी तलाश में राजस्थान के भरतपुर भी पहुंची। यहां पता लगा कि आरोपी लक्ष्मण बेहद खतरनाक है और अभी तमिलनाडू की वेल्लोर जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा है। इसके बाद पुलिस ने कोर्ट ने पालन प्रतिवेदन रिपोर्ट पेश कर बताया कि लक्ष्मण खतरनाक आरोपी है। अभी उसे पुलिस नहीं ला सकती है। उसे लाने के लिए आर्म्स फोर्स की जरूरत पड़ेगी। कोर्ट से उसका वारंट जारी हो गया। तमिलनाडु पुलिस को इसकी सूचना दी है, 24 दिसंबर को उसे हाजिर करने के लिए कहा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed