फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior: Stampede at BJP workers meet in Gwalior madhya pradesh, women complain of loot

भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में जेवरात लुटने से गुस्साई महिलाओं ने बैनर फाड़कर आग लगाई

Mon, 01 Oct 2018 11:22 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Updated Mon, 01 Oct 2018 11:22 AM IST
विज्ञापन
Gwalior: Stampede at BJP workers meet in Gwalior madhya pradesh, women complain of loot
ग्वालियर में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में बवाल
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में रविवार को हुए भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में काफी बवाल मच गया। संस्कृति गार्डन में आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं को उपहार बांटे जाने थे। लेकिन आयोजकों की लापरवाही और बदइंतजामी के कारण वहां भगदड़ मच गई जिसके बाद महिलाओं के जेवरात तक लूट लिए गए।
विज्ञापन


ग्वालियर पूर्व में भाजपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में आयोजकों ने उपहार बांटने का एलान किया था। इसके मद्देनजर वहां बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता पहुंची थीं। लेकिन आयोजकों ने उपहार बांटने के लिए अजोबोगरीब तरीका अपनाया। मंच से उपहार के पैकेट महिलाओं की ओर उछाले गए। इन्हें लेने के लिए झीना झपटी शुरू हो गई। जिसके बाद हंगामा और फिर भगदड़ मच गई।
विज्ञापन


यह देखकर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, नगरीय विकास एवं आवास मंत्री माया सिंह मंच से उतरकर चले गए। इसके बाद हंगामा और तेज हो गया। छीनाझपटी में कुछ महिलाओं के मंगलसूत्र व सोने की चैन लूट ली गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस हंगामे में एक महिला टेबल से टकराकर बुरी तरह घायल हो गई। जबकि कई महिलाओं को चोटें आईं। हंगामे के आखिर में पहुंची पुलिस ने महिलाओं को डांट डपटकर भगा दिया।

2500 रुपए, साड़ी, घड़ी, बैग का वादा था

इस आयोजन से पहले स्थानीय भाजपा ने हर महिला को ढाई हजार रुपए, बैग, घड़ी और साड़ी तोहफे में देने का ऐलान किया था। इस वजह से सम्मेलन में ग्वालियर के थाटीपुर क्षेत्र के भीम नगर, 60 फुटा रोड, गोदाम बस्ती, गल्ला कोठार, श्रीनगर कॉलोनी, न्यू मेहरा कॉलोनी, अरब साहब की दरगाह, अंबेडकर नगर आदि में रहने वाली महिलाएं बड़ी संख्या में वहां पहुंचीं।

लेकिन थमाया गया यह...

ग्वालियर पूर्व की भाजपा विधायक और नगरीय आवास एवं विकास मंत्री माया सिंह की फोटो और भाजपा के चुनाव चिह्न छपी एक कपड़े का बैग। एक लोकल घड़ी, भाजपा और माया सिंह के कराए गए कार्यों की दो किताबें और एक कैलेंडर।

महिलाओं के जेवरात लूटे गए

भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में मची भगदड़ में वहां मौजूद असामाजिक तत्वों ने महिलाओं के गले से उनके जेवर लूट लिए।

मेहरा कॉलोनी की कृष्णा राठौर ने बताया, "हमसे कहा गया था कि मेला मैदान में 2500 रुपए और ट्रॉली बैग मिलेगा। यहां तो आने से नुकसान हो गया। मेरा मंगलसूत्र ही चला गया।"

थाटीपुर की आशी शर्मा का कहना है, "अफरातफरी में मेरा पर्स, पांच हजार रुपए और जेवरात न जाने कौन छीन ले गया। यहां महिलाओं की सुरक्षा तो नहीं की, उल्टा हमें लुटवा दिया गया। अब नुकसान को कौन भरेगा।"

भीमनगर की प्रेमवती ने अपने गुस्सा का इजहार कुछ यूं किया, "मेरा पैर टूट गया। मंगलसूत्र भी लोग छीनकर ले गए। अब नेता भाग गए कोई सुनवाई नहीं करा है। अब भाजपा के नेता आएं। हम उन्हें सिखाएं सबक।"

गुस्साई महिलाओं ने भाजपा के खिलाफ नारे लगाए

पूरे घटनाक्रम से आगबबूला महिलाओं ने मंच पर पहुंचकर माइक थाम लिया और भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने सम्मेलन के मंच पर चढ़ कुर्सियों को फेंक दिया और बैनरों को फाड़ डाला।

मंच पर लगी भाजपा के उच्च पदस्थ नेताओं की तस्वीरें भी गिरा दी। बैनरों में आग लगा दी गई जिसे भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं डालकर बुझाया। महिलाओं के गुस्से का आलम यह था कि वे सम्मेलन से कुर्सियां उठाकर घर ले जाने लगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed