फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior: On the honeymoon, the wife told the husband such a secret that the marriage was broken, after 3 years the family court married void

ग्वालियर: सुहागरात पर पत्नी ने पति को बताया ऐसा राज कि टूट गई शादी, तीन साल बाद फैमिली कोर्ट ने विवाह किया अमान्य

Thu, 07 Apr 2022 05:34 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 07 Apr 2022 05:34 PM IST
सार

ग्वालियर में एक नवविवाहिता द्वारा सुहागरात पर अपने पति को सच्चाई बताना भारी पड़ गया। इसी वजह से उसकी शादी टूट गई। फैमिली कोर्ट ने भी तीन साल बाद आखिरकार विवाह शून्य घोषित कर दिया।
 

विज्ञापन
Gwalior: On the honeymoon, the wife told the husband such a secret that the marriage was broken, after 3 years the family court married void
फैमिली कोर्ट ने भी तीन साल बाद आखिरकार विवाह शून्य घोषित कर दिया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पत्नी ने सुहागरात पर पति को बताया कि उसका शादी से पहले रेप हो गया था। इस बात को सुनकर पति ने अगले ही दिन अपनी पत्नी को मायके छोड़ दिया और विवाह को शून्य घोषित कराने का आवेदन फैमिली कोर्ट में लगा दिया। 3 साल तक यह मामला फैमिली कोर्ट में चला। जिसके बाद कोर्ट ने मामले को सुनकर इस विवाह को शून्य घोषित करने का आदेश जारी कर दिया।
विज्ञापन


दरअसल ग्वालियर में रहने वाले 25 वर्षीय युवक की शादी साल 2019 में शहर की रहने वाली 21 वर्षीय युवती से हुई थी। शादी के बाद सुहागरात के समय जब पत्नी ने अपनी निजी जिंदगी के बारे में कुछ किस्से बताए। इन किस्सों में एक कड़वा सच बता दिया। पत्नी ने पति को बताया कि शादी से पहले उसका दुष्कर्म हुआ है। जब इस बात को पति ने सुना तो वह सन्न रह गया। और यह बात उसने अपने परिवार को बता दी। परिवार की रजामंदी से पत्नी को मायके छोड़ दिया और उसे दोबारा लेने कभी नहीं गया। उसके बाद जब मामला सबके सामने आया तो दोनों परिवारों के बीच बातचीत हुई और इस मामले की सच्चाई सबके सामने आई तो सब हैरान हो गए।
विज्ञापन

 
इस मामले का खुलासा हुआ तो सामने आया कि पत्नी के मामा के लड़के ने दुष्कर्म किया था। इसके बाद शादी टूट जाने के बाद पीड़िता ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराया, लेकिन उसके बावजूद भी पति उसे रखने के लिए तैयार नहीं हुआ। इस मामले में पति ने शादी को शून्य घोषित कराने के लिए फैमिली कोर्ट में आवेदन दिया। इस मामले में युवक की पत्नी को कई बार अपना जवाब रखने के लिए नोटिस दिया, लेकिन वह नहीं आई। इसके बाद कोर्ट ने इस विवाह को शून्य घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed