फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior: Neighbor raped a six-year-old girl, called with the lure of chocolate, threatened to kill her if told

Gwalior: छह साल की बच्ची से पड़ोसी ने किया रेप, चॉकलेट का लालच देकर बुलाया, बताने पर जान से मारने की धमकी दी

Sat, 04 Jun 2022 08:56 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sat, 04 Jun 2022 08:56 AM IST
सार

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक छह साल की बच्ची से रेप का मामला सामने आया है। आरोपी बच्ची को चॉकलेट का लालच देकर छत पर ले गया और उसके साथ गलत काम किया। आरोपी राजस्थान का रहने वाला है जो कि पीड़िता के पड़ोस में रहने वाली अपनी मौसी के यहां रहता था।

विज्ञापन
Gwalior: Neighbor raped a six-year-old girl, called with the lure of chocolate, threatened to kill her if told
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ग्वालियर में एक छह साल की मासूम बच्ची को चॉकलेट का लालच देकर पड़ोसी ने रेप का शिकार बनाया। आरोपी ने घटना के बारे में बताने पर बच्ची को जान से मारने की धमकी दी थी। घटना गुरुवार की बताई जा रही है, जिसके बारे में बच्ची ने शुक्रवार को अपनी मां से जिक्र किया, जिसके बाद रेप की वारदात का खुलासा हुआ। बच्ची का शोषण करने के लिए आरोपी उसे चॉकलेट का लालच देकर छत पर ले गया और उसके साथ गलत काम किया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


रेप के बाद दी जान से मारने की धमकी
पीड़िता के माता-पिता निजी फर्म में काम करते हैं। आरोपी लालू (उम्र 20 साल) राजस्थान के भीलावाड़ा का रहने वाला है। वह पीड़िता के पड़ोस में रहने वाली महिला की बहन का बेटा है। पड़ोस में रहने के कारण बच्ची उसे पहचानती है, और लालू भैया कहती है। बताया जा रहा है कि गुरुवार को बच्ची की मां काम पर गई थी और मासूम घर के पास अपने दोस्तों के साथ खेल रही थी, तभी लालू उसके घर पहुंचा और उसे चॉकलेट का लालच देकर अपने साथ छत पर चलने की बात कह कर ले गया। आरोपी ने छत पर बच्ची के साथ दुष्कर्म किया, किसी तरह बच्ची छत से भागकर घर में आई तो आरोपी बच्ची के पीछे-पीछे कमरे में पहुंचा और उसे घटना के बारे में किसी को बचाने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


बच्ची बोली- लालू भैया गंदे हैं
गुरुवार रात जब बच्ची की मां काम से लौटी तो उन्हें बेटी कुछ सहमी सी लगी, मां को लगा कि शायद बेटी की तबीयत ठीक नहीं है। अगले दिन शुक्रवार को बच्ची ने मां को रोते हुए कहा कि मम्मी लालू भैया गंदे हैं, उन्होंने मुझे छत पर ले जाकर मेरे साथ गंदा काम किया है। बच्ची की बात सुनकर माता-पिता के पैरों तले जमीन खिसक गई, जब परिजनों ने बच्ची से पहले घटना के बारे में नहीं बताने का कारण पूछा तो बच्ची ने बताया कि आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्थान के भीलवाड़ा का रहने वाला है आरोपी
आरोपी को जैसे ही बच्ची के माता पिता द्वारा शिकायत दर्ज कराने की खबर मिली वह फरार हो गया। पुलिस ने उसके रिश्तेदारों के यहां भी दबिश दी, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। माधवगंज थाना प्रभारी महेश शर्मा ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed