{"_id":"623f1b318fd9451574010890","slug":"gwalior-mahila-congress-party-will-reach-jantar-mantar-demonstration-state-president-reached-to-explain-outline","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्वालियर: जंतर-मंतर के प्रदर्शन में पहुंचेगा महिला कांग्रेस का दल, रूपरेखा समझाने पहुंचीं प्रदेश अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्वालियर: जंतर-मंतर के प्रदर्शन में पहुंचेगा महिला कांग्रेस का दल, रूपरेखा समझाने पहुंचीं प्रदेश अध्यक्ष
Sat, 26 Mar 2022 07:24 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sat, 26 Mar 2022 07:24 PM IST
सार
जिला ग्वालियर कांग्रेस कार्यालय में शनिवार को महिला कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। इसमें शामिल होने के लिए महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष विभा पटेल ग्वालियर आई थीं। उन्होंने महिलाओं को एकजुट होकर कांग्रेस को मजबूत बनाने की बात भी कही।
विज्ञापन
महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष विभा पटेल ग्वालियर में
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष विभा पटेल ग्वालियर कांग्रेस कार्यालय में शनिवार को महिला कार्यकर्ताओं की बैठक में शामिल हुईं। उन्होंने महिलाओं को एकजुट होकर कांग्रेस को मजबूत बनाने की बात भी कही।
महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष विभा पटेल ग्वालियर में थीं। उन्होंने जिला ग्वालियर कांग्रेस कार्यालय में महिला नेत्री और महिला कार्यकर्ताओं की बैठक ली। बैठक में उन्होंने महिला नेत्रियों को संगठनात्मक दृष्टि से आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि 2023 में संगठन को मजबूत बनाने के लिए महिला कांग्रेस द्वारा लगातार कार्य किए जा रहे हैं। उनका प्रयास है कि ज्यादा से ज्यादा महिलाएं कांग्रेस से जुड़ें। जिसके लिए लगातार कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। इसके साथ ही देश में महंगाई और बेरोजगारी की समस्या को लेकर महिला कांग्रेस द्वारा आंदोलन भी किए जा रहे हैं। 31 तारीख को जंतर मंतर पर विशाल प्रदर्शन होने जा रहा है जिसके लिए महिला कांग्रेस पूरे मध्यप्रदेश में अपनी तैयारी में जुटी है। इस प्रदर्शन में विधानसभा स्तर से महिलाओं का दल दिल्ली पहुंचेगा और आंदोलन को व्यापक रूप देगा। आगामी चुनाव में ग्वालियर-चंबल अंचल में महिलाओं को अधिक से अधिक टिकट देने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह नेतृत्व का काम है और नेतृत्व आगे जिस तरह से रणनीति तैयार करेगा उसी के तहत कार्य होगा।