{"_id":"623c45d1c45c736d0a664f6e","slug":"gwalior-ganja-worth-one-crore-recovered-bananas-were-stuffed-in-the-truck-to-bluff","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्वालियर: एक करोड़ का गांजा बरामद, झांसा देने के लिए ट्रक में भर रखे थे केले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्वालियर: एक करोड़ का गांजा बरामद, झांसा देने के लिए ट्रक में भर रखे थे केले
Thu, 24 Mar 2022 03:50 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 24 Mar 2022 03:50 PM IST
सार
ग्वालियर में पुलिस ने आंध्र प्रदेश से आगरा ले जाया जा रहा गांजा पकड़ा है। तीन आरोपियों को भी हिरासत में लिया है। गांजे को केले के ट्रक में छिपाकर ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन
ग्वालियर पुलिस ने एक करोड़ कीमत का गांजा बरामद किया है।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्वालियर जिले की झांसी रोड थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच पुलिस ने एक ट्रक में केले की खेप की आड़ में गांजा ले जाते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ट्रक से पुलिस को 8 क्विंटल गांजा बरामद हुआ है, जिसकी कीमत लगभग एक करोड़ रुपये है। मुख्य आरोपी अभी फरार बताया जा रहा है। गांजे की यह खेप आंध्र प्रदेश से आगरा ले जाई जा रही थी।
ग्वालियर पुलिस अधीक्षक अमित सांघी ने बताया कि आरोपी इतने शातिर हैं कि उन्होंने आंध्र प्रदेश से 25 क्विंटल केले की बिल्टी बनवाई, लेकिन ट्रक में केवल 14 क्विंटल ही केला लोड किया। बाकी 8 क्विंटल गांजे के पैकेट लोड कर लिए। गांजे के पैकेट को नीचे रखा गया था, जिससे चेकिंग के दौरान यदि कोई केले हटाकर भी देखे तो से ट्रक में केले ही केले नजर जाएं। इसके अलावा केले की गंध तेज होती है ऐसे में जब कोई उसे चेक करे तो वह यह ना समझ पाए कि ट्रक में गांजा है। इसके बाद जब पुलिस को शक हुआ तो पुलिस ने ट्रक से केले को उतरवाना शुरू कर दिया उसके बाद गांजे के पैकेट साफ दिखाई देने लगे। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है। पकड़े गए गांजे की कीमत में ट्रक सहित एक करोड़ रुपये बताई गई है।