फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior: Gang rape with woman on tip of katta, video also made, case registered against three accused

Gwalior: कट्टे की नोक पर लूटी महिला की आबरू, गैंगरेप के बाद वीडियो भी बनाया, तीन आरोपियों पर मामला दर्ज

Wed, 01 Jun 2022 08:42 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 01 Jun 2022 08:42 PM IST
सार

ग्वालियर में कट्टे की नोक पर महिला से तीन लोगों ने रेप किया है। धमकाने के लिए वीडियो भी बना लिया। एसएसपी के पास पहुंची पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। 

विज्ञापन
Gwalior: Gang rape with woman on tip of katta, video also made, case registered against three accused
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले की गुड़ागुड़ी नाके के पास स्थित पहाड़ी पर एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। तीन आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया है। आरोपियों ने महिला का वीडियो भी बना लिया है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार 22 वर्षीया महिला ने पुलिस शिकायत में बताया कि वह कुछ समय पहले माधौगंज इलाके में रवि गुर्जर नामक व्यक्ति के घर में किराए से रहती थी। रवि की गंदी नीयत का पता चलते ही मैंने घर खाली कर दिया। 29 मई की रात जब में बच्चे के लिए कपड़े लेने बाजार जा रही थी। रवि गुर्जर अपने दो साथियों के साथ वहां पहुंच गया फिर कट्टा दिखाकर स्कॉर्पियो में जबरन बैठा लिया। तीनों आरोपी मुझे गुड़ा गुड़ी की पहाड़ी पर ले गए। यहां कट्टा अड़ाकर तीनों ने बारी-बारी उसके साथ रेप किया।
विज्ञापन

 
घटना के बाद महिला अपने घर पहुंची और परिजनों को यह पूरी घटना बताई। आरोप है कि पुलिस ने भी शिकायत दर्ज नहीं की। पीड़िता ने बुधवार को एसएसपी से शिकायत की। इसके बाद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। पीड़ित महिला ने आरोपियों की पहचान कर ली है जिसके आधार पर पुलिस ने रवि गुर्जर उसके साथी कुलदीप गुर्जर सहित एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पीड़िता ने एक समाचार पोर्टल को बताया कि घटना की रिपोर्ट करने से पहले आरोपियों ने उससे धमका कर जबरन राजीनामा पर हस्ताक्षर भी करा लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed