फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior: Entering the house at 2 o'clock in the night in Jhulelal Colony, shot the couple

ग्वालियर: झूलेलाल कॉलोनी में रात को दो बजे घर में घुसकर दंपती को गोली मारी, पति की हालत गंभीर

Tue, 16 Nov 2021 02:37 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: रवींद्र भजनी Updated Tue, 16 Nov 2021 02:37 PM IST
सार

ग्वालियर में झूलेलाल कॉलोनी में रात दो बजे घर में घुसकर एक युवक ने दंपती को गोली मारी। पति की हालत गंभीर बताई जा रही है।  

विज्ञापन
Gwalior: Entering the house at 2 o'clock in the night in Jhulelal Colony, shot the couple
फायरिंग (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : pixabay

विस्तार

मध्यप्रदेश के ग्वालियर के जनकगंज पुलिस थाना क्षेत्र में झूलेलाल कॉलोनी में सोमवार और मंगलवार की दरम्यानी रात 2 बजे अज्ञात युवक ने घर में सो रहे दंपती को गोली मार दी। इसके बाद युवक फरार भी हो गया। गोली लगने से घायल राजेश वाधवानी और पत्नी सोनिया को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पत्नी की हालत स्थिर बनी हुई है। गोली क्यों चलाई, इसका कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है।  
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक झूलेलाल कॉलोनी में रहने वाले राजेश वाधवानी अपनी पत्नी सोनिया के साथ घर में सो रहे थे। एक कमरे में उनके बच्चे, तो दूसरे कमरे में उनके माता-पिता सो रहे थे। इसी दौरान उनके घर में कहीं से एक युवक घुस आया। आहट होते ही राजेश वाधवानी जागे तो उसने उन पर गोली चला दी। फायरिंग में राजेश वाधवानी और उनकी पत्नी सोनिया घायल हो गए हैं।  
विज्ञापन


राजेश वाधवानी की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं, उनकी पत्नी खतरे से बाहर हैं। पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह समझ नहीं आया कि दंपती पर गोली किसने और क्यों चलाई। पुलिस जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तीली की फैक्ट्री में काम करता है पीड़ित 
राजेश वाधवानी अपने भाई की तीली की फैक्ट्री में काम करते हैं। काम के अलावा उनकी कोई मेल-मुलाकात भी नहीं है। न ही किसी से कोई विवाद है। इस वजह से पुलिस गोलीकांड के हर संभावित कारण को तलाश रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed