{"_id":"61a8cb1c9a13da1989781630","slug":"gwalior-due-to-family-property-dispute-real-brother-opened-fire-on-younger-brother-and-sister","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्वालियर: पारिवारिक संपत्ति विवाद के चलते सगे भाई ने छोटे भाई-बहन पर गोली चलाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्वालियर: पारिवारिक संपत्ति विवाद के चलते सगे भाई ने छोटे भाई-बहन पर गोली चलाई
Thu, 02 Dec 2021 07:03 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Thu, 02 Dec 2021 07:03 PM IST
सार
ग्वालियर में पारिवारिक संपत्ति के विवाद के चलते सगे भाई ने अपने छोटे भाई-बहन पर गोली चला दी। भाई को पीठ में, बहन को पेट में गोली लगी है। हमलावर फरार है।
विज्ञापन
ग्वालियर में भाई की गोलीबारी से घायल हुई बहन को अस्पताल ले जाते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ग्वालियर में पारिवारिक संपत्ति विवाद के चलते सगे भाई ने छोटे भाई-बहन को गोली मार दी। दोनों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया है। हमलावर पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर दिया गया है। पुलिस उसे तलाश रही है।
घटना थाटीपुर थाना क्षेत्र के तृप्ति नगर की है। सोनू शर्मा कुछ ही दिन पहले जेल से बाहर आया था। कुछ दिन पहले घर के हिस्से को लेकर भाई-बहनों में विवाद हुआ था। घायल बच्चों की मां ने बताया कि गुरुवार को भी सोनू ने विवाद किया। छोटा बेटा रवि बीच में बोला तो दोनों में झगड़ा हो गया। इतने में सोनू ने देसी कट्टे से रवि को गोली मार दी। उसकी पीठ में गोली लगी है। बीचबचाव करने आई बहन पूनम को पेट में गोली लगी है।
गोलीचालन की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायल भाई-बहन को जयारोग्य अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। एसपी अमित सांघी ने बताया कि भाई की पीठ में और बहन के पेट में गोली लगी है। सोनू शर्मा के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है। उसकी तलाश जारी है।