{"_id":"6198b7e21d9b47392c2cc64d","slug":"gwalior-due-to-excessive-neel-in-washing-clothes-merciless-husband-beat-him-with-belt-stood-on-chest-woman-died-during-treatment","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्वालियर: कपड़ों की धुलाई में नील ज्यादा रहने से बेरहम पति ने बेल्ट से पीटा, सीने पर खड़ा हो गया, इलाज के दौरान महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्वालियर: कपड़ों की धुलाई में नील ज्यादा रहने से बेरहम पति ने बेल्ट से पीटा, सीने पर खड़ा हो गया, इलाज के दौरान महिला की मौत
Sat, 20 Nov 2021 02:24 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Sat, 20 Nov 2021 02:24 PM IST
सार
ग्वालियर में कपड़ों में ज्यादा नील मिलाने की मामूली बात को लेकर पति ने पत्नी को इतना पीटा कि इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विस्तार
ग्वालियर की काजल बाथम ने चार साल पहले 2017 में ऑटो ड्राइवर सोनू शिवहरे के साथ लव मैरिज की थी। सब कुछ ठीक चल रहा था। दीपावली की सुबह कपड़ों में ज्यादा नील मिलाने की मामूली बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। सोनू ने काजल को बेल्ट से पीटा। उसके सीने पर दोनों पैर से खड़ा हो गया। तीन दिन के इलाज के बाद मामूली राहत मिलते ही उसके पिता उसे घर ले आए। गुरुवार को महिला का निधन हो गया। उसके आखिरी बयान का वीडियो वायरल हो गया है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद जांच की जाएगी। फिलहाल उसे कोई वीडियो नहीं मिला है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शिंदे की छावनी डोंगरपुरा की रहने वाली काजल बाथम ने बकरा मंडी सरकारी मल्टी में रहने वाले ऑटो ड्राइवर सोनू शिवहरे से लव मैरिज की थी। 2017 में दोनों ने मंदिर में शादी कर ली। चार साल में दोनों के बीच दूरियां बढ़ती गई। 6 नवंबर को काजल ने पिता को फोन किया। उसने बताया कि पति ने उसे पीटा है। सीने पर दोनों पैर रखकर खड़ा हो गया। पिता उसे ससुराल से अपने घर ले आया। सीने में दर्द की शिकायत के बाद काजल को जयारोग्य अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तीन दिन बाद हालत में मामूली सुधार हुआ तो उसे घर ले आए थे। गुरुवार रात अचानक फिर तबीयत बिगड़ने पर परिवार वाले काजल को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां शुक्रवार को उसने दम तोड़ दिया।
काजल ने मौत से पहले आखिरी बयान में कहा कि दीपावली की सुबह ज्यादा नील मिलाने पर उसके पति सोनू शिवहरे ने उसके साथ मारपीट की थी। इसी बात को लेकर भाईदूज को भी पीटा। दोनों पैर रखकर उसके सीने पर खड़ा हो गया था। काजल की मौत होने की सूचना मिलने पर जनकगंज थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। फिलहाल रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि काजल के बयान का वीडियो हमें नहीं मिला है। पीएम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। उसके बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी।