फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior: Due to excessive neel in washing clothes, merciless husband beat him with belt, stood on chest, woman died during treatment

ग्वालियर: कपड़ों की धुलाई में नील ज्यादा रहने से बेरहम पति ने बेल्ट से पीटा, सीने पर खड़ा हो गया, इलाज के दौरान महिला की मौत

Sat, 20 Nov 2021 02:24 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: रवींद्र भजनी Updated Sat, 20 Nov 2021 02:24 PM IST
सार

ग्वालियर में कपड़ों में ज्यादा नील मिलाने की मामूली बात को लेकर पति ने पत्नी को इतना पीटा कि इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  

विज्ञापन
Gwalior: Due to excessive neel in washing clothes, merciless husband beat him with belt, stood on chest, woman died during treatment
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

ग्वालियर की काजल बाथम ने चार साल पहले 2017 में ऑटो ड्राइवर सोनू शिवहरे के साथ लव मैरिज की थी। सब कुछ ठीक चल रहा था। दीपावली की सुबह कपड़ों में ज्यादा नील मिलाने की मामूली बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। सोनू ने काजल को बेल्ट से पीटा। उसके सीने पर दोनों पैर से खड़ा हो गया। तीन दिन के इलाज के बाद मामूली राहत मिलते ही उसके पिता उसे घर ले आए। गुरुवार को महिला का निधन हो गया। उसके आखिरी बयान का वीडियो वायरल हो गया है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद जांच की जाएगी। फिलहाल उसे कोई वीडियो नहीं मिला है। 
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार शिंदे की छावनी डोंगरपुरा की रहने वाली काजल बाथम ने बकरा मंडी सरकारी मल्टी में रहने वाले ऑटो ड्राइवर सोनू शिवहरे से लव मैरिज की थी। 2017 में दोनों ने मंदिर में शादी कर ली। चार साल में दोनों के बीच दूरियां बढ़ती गई। 6 नवंबर को काजल ने पिता को फोन किया। उसने बताया कि पति ने उसे पीटा है। सीने पर दोनों पैर रखकर खड़ा हो गया। पिता उसे ससुराल से अपने घर ले आया। सीने में दर्द की शिकायत के बाद काजल को जयारोग्य अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तीन दिन बाद हालत में मामूली सुधार हुआ तो उसे घर ले आए थे। गुरुवार रात अचानक फिर तबीयत बिगड़ने पर परिवार वाले काजल को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां शुक्रवार को उसने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन


काजल ने मौत से पहले आखिरी बयान में कहा कि दीपावली की सुबह ज्यादा नील मिलाने पर उसके पति सोनू शिवहरे ने उसके साथ मारपीट की थी। इसी बात को लेकर भाईदूज को भी पीटा। दोनों पैर रखकर उसके सीने पर खड़ा हो गया था। काजल की मौत होने की सूचना मिलने पर जनकगंज थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। फिलहाल रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि काजल के बयान का वीडियो हमें नहीं मिला है। पीएम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। उसके बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed