{"_id":"6290ee5bdf7703189f540e28","slug":"gwalior-crime-news-40-year-old-woman-was-raped-by-businessman-several-times-threatening-to-make-photo-video-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gwalior Crime News: 40 वर्षीय महिला से कारोबारी ने कई बार किया रेप, फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर करता था ज्यादती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gwalior Crime News: 40 वर्षीय महिला से कारोबारी ने कई बार किया रेप, फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर करता था ज्यादती
Fri, 27 May 2022 08:59 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 27 May 2022 08:59 PM IST
सार
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में 40 वर्षीय महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। रेस्टोरेंट संचालक ने वीडियो-फोटो बनाकर ब्लैकमेल किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
ग्वालियर में 40 वर्षीय महिला से रेस्टोरेंट संचालक ने कई बार रेप किया। वीडियो-फोटो बनाकर ब्लैकमेल किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार मामला उपनगर मुरार के रिवर व्यू कॉलोनी का है। महिला ने पुलिस को शिकायत में बताया कि नवंबर 2020 में उसकी मुलाकात राघवेन्द्र सिंह पेजवार से जिम में हुई। बातचीत दोस्ती में बदल गई। दोनों के बीच कारोबार करने की बातें भी होती थीं। एक दिन राघवेन्द्र ने पार्टनरशिप में रेस्टोरेंट खोलने का ऑफर दिया। राघवेन्द्र का उसके घर आना-जाना शुरू हो गया। एक दिन उसे अकेला पाकर उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया। इसी दौरान उसने मोबाइल से फोटो-वीडियो भी बना लिए। कुछ दिन बाद उसने यही फोटो-वीडियो दिखाकर फिर रेप किया। फोटो-वीडियो वायरल कर महिला को बदनाम करने की धमकी देकर रेप करता रहा।
महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उससे 70 हजार रुपये भी ले लिए। वह शादी करने का भी कहता रहा। पर जब पता चला कि वो पहले से शादीशुदा है तो उसने कहा कि वो उसकी पत्नी को छोड़ देगा क्योंकि उसकी पत्नी से बनती नहीं है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी फिर से रुपये मांगने रहा है। इससे परेशान होकर वह पुलिस के पास पहुंची है। एएसपी राजेश दंडौतिया का कहना है कि महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, आरोपी को उसके घर से दबोच लिया है। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है।