फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior: 550 Ghosh players will be in front of Sangh chief Mohan Bhagwat, Swar Sadhak Sangam from Nov 25

ग्वालियर: संघ प्रमुख मोहन भागवत के सामने होगा 550 घोष वादकों के जयघोष, स्वर साधक संगम 25 से

Sat, 20 Nov 2021 11:15 AM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: रवींद्र भजनी Updated Sat, 20 Nov 2021 11:15 AM IST
सार

प्रांतीय स्वर साधक संगम घोष शिविर के लिए 31 जिलों में चयन प्रक्रिया का आयोजन किया गया। ग्वालियर से 52 घोष वादकों का चयन हुआ है। 
 

विज्ञापन
Gwalior: 550 Ghosh players will be in front of Sangh chief Mohan Bhagwat, Swar Sadhak Sangam from Nov 25
संगम के लिए ग्वालियर में संघ के घोष वादकों का चयन किया गया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मध्यभारत प्रांत का चार दिवसीय प्रांतीय स्वर साधक संगम (घोष शिविर) 25 नवंबर से सरस्वती शिशु मंदिर केदारधाम परिसर शिवपुरी लिंक रोड, ग्वालियर पर आयोजित किया गया है। घोष शिविर में शामिल होने के लिए घोष वादकों का चयन संघ के बनाए मध्यभारत प्रांत के 31 जिलों में एक साथ किया गया। इसमें 550 घोष वादकों का चयन किया गया। संगम में 26 नवंबर को सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत भी शामिल होंगे। वे 28 नवंबर तक ग्वालियर में ही रहेंगे। 
विज्ञापन


ग्वालियर विभाग संघचालक विजय गुप्ता ने बताया कि शिविर में शामिल होने वाले घोष वादकों के चयन के लिए मध्यभारत प्रांत के 31 जिलों में आठ टोलियां बनाई गई थीं। इनमें पांच रचनाएं ध्वजारोपणम, भूप, मीरा, शिवरंजनी तथा तिलंग के जानकार शामिल किए गए। उक्त चयन प्रक्रिया में कुल 1087 घोष वादकों ने भाग लिया। इनमें से मापदंड व प्रदर्शन के आधार पर 550 घोष वादकों का चयन किया गया। ग्वालियर महानगर में सरस्वती शिशु मंदिर नदी गेट पर चयन प्रक्रिया हुई। इसमें 52 घोष वादक चयनित हुए। चार दिन तक चलने वाले इस शिविर का समापन 28 नवंबर को होगा। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed