{"_id":"67c47f282e1b6b456404ffba","slug":"young-man-made-video-due-to-suicide-due-to-quarrel-between-wife-and-mother-i-am-committing-suicide-i-committed-suicide-by-jumping-from-a-train-guna-news-c-1-1-noi1227-2685107-2025-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Guna: आत्महत्या से पहले युवक ने बनाया वीडियो, बोला- पत्नी और मां के आपस में झगड़ने के कारण सुसाइड कर रहा हूं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Guna: आत्महत्या से पहले युवक ने बनाया वीडियो, बोला- पत्नी और मां के आपस में झगड़ने के कारण सुसाइड कर रहा हूं
Mon, 03 Mar 2025 07:53 AM IST
गुना ब्यूरो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, गुना
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, गुना
Published by: गुना ब्यूरो
Updated Mon, 03 Mar 2025 07:53 AM IST
सार
गुना जिले में एक युवक ने ट्रेन से कटकर अपनी जान दे दी। इससे पहले उसने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया। इसमें वह कह रहा है कि पत्नी और मां के आपस में झगड़ने के कारण मैं सुसाइड कर रहा हूं।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गुना जिले में एक युवक ने ट्रेन से कटकर अपनी जान दे दी। इससे पहले उसने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया। इसमें वह कह रहा है कि पत्नी और मां के आपस में झगड़ने के कारण मैं सुसाइड कर रहा हूं। उसने यह कहा कि शादी करो, लेकिन पहले ही मां और होने वाली वाइफ को मिलवा दो।
विज्ञापन
घटना रविवार की है। नरेंद्र रजक श्रीराम कॉलोनी में रहता था। उसने बलवंत नगर में ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पहले युवक की शिनाख्त नहीं हुई थी। बाद में उसकी पहचान नरेंद्र रजक के रूप में हुई। वीडियो में ये कहते दिखाई दे रहा है कि मैं आत्महत्या कर रहा हूं। ट्रेन की पटरी पर, मैं अब जीना नहीं चाहता। मैं अपना जीवन यहीं समाप्त करना चाहता हूं। अपनी जिंदगी में बहुत परेशान हो चुका हूं। भाई शादी कर लो, लेकिन अपनी मम्मी और होने वाली वाइफ को पहले मिलवा दो। अगर उन दोनों की नहीं बनी, तो तुम्हें भी मेरे जैसे आत्महत्या करना पड़ेगा और जीवन में कोई रास्ता नहीं बचेगा।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि नरेंद्र अपनी मां और पत्नी के बीच चल रहे मतभेदों से बेहद परेशान था। दो साल पहले ही उसकी शादी हुई थी। पारिवारिक झगड़े ने उसे इस हद तक तोड़ दिया कि उसने खुद की जीवन समाप्त करने का फैसला कर लिया। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
