फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Guna News ›   Wife caught husband red-handed with girlfriend in Guna, couple beat up wife together

MP News: पत्नी ने पति को प्रेमिका के साथ रंगेहाथ पकड़ा, रंग में भंग पड़ने पर दोनों ने मिलकर महिला को पीटा

Sun, 04 Sep 2022 10:46 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sun, 04 Sep 2022 10:46 AM IST
सार

गुना जिले में एक पत्नी ने पति को उसकी गर्लफ्रेंड के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगेहाथ पकड़ लिया। नाराज पति ने अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर उसकी पिटाई कर दी। 

विज्ञापन
Wife caught husband red-handed with girlfriend in Guna, couple beat up wife together
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गुना जिले में पति को उसकी प्रेमिका के साथ रंगे हाथों पकड़ना एक पत्नी को मंहगा पड़ गया। चोरी पकड़ने जाने के बाद महिला के पति ने अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर पत्नी की बुरी तरह से पिटाई कर दी, मारपीट की घटना में पत्नी बुरी तरह से घायल हो गई। महिला ने अपने पति औ उसकी प्रेमिका के खिलाफ कोतवाली पुलिस में शिकायत की है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शहर के कोल्हूपुरा में रहने वाली 34 वर्षीय महिला की शादी 2009 में हुई थी। उसकी दो बेटियां हैं। महिला अक्सर बीमार रहती है। महिला का पति उसे आये दिन मारता है। महिला को कुछ दिन पहले पता चला कि उसके पति का तलैया मोहल्ले में रहने वाली एक महिला से प्रेम संबंध है। दोनों के बीच लंबे समय से रिश्ता है और पति अक्सर उसी महिला के साथ रहता है।
विज्ञापन


जान से मारने की धमकी दी
महिला को शक था कि शुक्रवार को भी उसका पति उसी दूसरी महिला के घर पर पहुंचा है, जिसके बाद वह अपनी बहन और भाभी को साथ लेकर तलैया में रहने वाली महिला के घर पहुंची। महिला का पति प्रेमिका के घर पर ही आपत्तिजनक स्थिति में मिला। जब महिला ने पति से दूसरी महिला के बारे में पूछा तो उसके पति और प्रेमिका दोनों ने मिलकर महिला के साथ गाली गलौज शुरू कर दी। बाद में महिला के पति ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट भी शुरू कर दी। महिला की भाभी और बहन ने किसी तरह से उसे बचाया। मारपीट की घटना में महिला को चोट आई हैं। वहीं पति और उसकी प्रेमिका ने महिला को आगे से बीच में आने पर जान से मारने की धमकी दी है। महिला ने पति और उसकी प्रेमिका के खिलाफ कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है। कोतवाली पुलिस ने महिला से मारपीट और गाली-गलौज की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed