फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Guna News ›   Guna News: Late-night firing in PM Awas Colony sparks panic, police probe underway based on CCTV footage

Guna News: पीएम आवास कॉलोनी में देर रात फायरिंग से दहशत, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी पुलिस

Mon, 22 Dec 2025 11:30 AM IST
गुना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना Published by: गुना ब्यूरो Updated Mon, 22 Dec 2025 11:30 AM IST
सार

पीएम आवास कॉलोनी में रात के समय अचानक हुई फायरिंग की घटना ने लोगों में डर का माहौल पैदा कर दिया। सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाते हुए हमलावरों की पहचान और घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Guna News: Late-night firing in PM Awas Colony sparks panic, police probe underway based on CCTV footage
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर की पीएम आवास कॉलोनी में देर रात फायरिंग की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना रात करीब साढ़े दस बजे की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुछ युवक कॉलोनी में पहुंचे और अचानक फायरिंग कर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन


फायरिंग की पूरी वारदात कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। वीडियो फुटेज में आरोपी खुलेआम गोली चलाते नजर आ रहे हैं। चश्मदीदों ने बताया कि वे आग जलाकर ताप रहे थे, तभी अचानक चार राउंड फायरिंग की गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: MP: आष्टा में दो समुदायों के बीच हिंसा, भोपाल-इंदौर हाईवे जाम; पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज हालात अब काबू में
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के इलाके में सघन तलाशी अभियान चलाया। पुलिस को घटनास्थल से कारतूस के खोखे भी मिले हैं, जिन्हें कब्जे में लेकर जांच के लिए भेजा गया है।

फिलहाल फायरिंग करने वालों की पहचान और उनके मकसद का पता नहीं चल पाया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed