फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   MP News Shehore Chaos in Ashta, Sehore; violence between two communities; police lathicharge

MP: आष्टा में दो समुदायों के बीच हिंसा, भोपाल-इंदौर हाईवे जाम; पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज हालात अब काबू में

Mon, 22 Dec 2025 07:50 AM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: तरुणेंद्र चतुर्वेदी Updated Mon, 22 Dec 2025 07:50 AM IST
सार

सीहोर जिले के आष्टा में दो समुदायों के बीच विवाद हिंसक हो गया। पथराव और वाहनों में तोड़फोड़ के बाद भोपाल–इंदौर हाईवे जाम कर दिया गया, हालात काबू में लाने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े और लाठीचार्ज करना पड़ा। करणी सेना का दल हरदा से लौट रहा था, तभी आष्टा में बड़ा विवाद खड़ा हो गया। 

विज्ञापन
MP News Shehore Chaos in Ashta, Sehore; violence between two communities; police lathicharge
सीहोर: आष्टा में हिंसा के बाद तनावपूर्ण हालात, भारी पुलिस बल तैनात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीहोर जिले के आष्टा में दो समुदायों के बीच विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। विवाद के दौरान पथराव, वाहनों में तोड़फोड़ और भोपाल–इंदौर हाईवे को जाम कर दिया गया, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया और लोगों में दहशत फैल गई।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, हरदा से प्रदर्शन कर लौट रहे करणी सेना का दल जैसे ही आष्टा पहुंचा तो यहां विवाद हो गया। कथित तौर पर यह विवाद पार्किंग को लेकर होना बताया जा रहा है। यह विवाद रविवार रात करीब 9 बजे आष्टा के अलीपुर चौराहे के पास घटित हुआ है। 

विज्ञापन


कहासुनी के बाद करणी सेना के कार्यकर्ताओं द्वारा भोपाल-इंदौर हाईवे पर जाम लगाया गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर खड़े वाहनों पर पथराव किया और कई गाड़ियों में तोड़फोड़ की। स्थिति बिगड़ते देख मौके पर मौजूद पुलिस को हालात काबू में लाने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े और लाठीचार्ज भी करना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस ने भीड़ को खदेड़कर हाईवे से हटाने की कोशिश की और यातायात बहाल कराने का प्रयास किया गया। हालांकि, क्षेत्र में अब भी तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। पुलिस हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थिति पर नियंत्रण पा लिया है।



'शांति बनाए रखें और सीधे अपने घर लौट जाएं'
मामले में करणी सेना परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीवन शेरपुर का बयान सामने आया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लाइव होते हुए आष्टा में हुए विवाद को साजिश करार दिया है। उन्होंने कहा कि यह घटना संगठन और उसके आंदोलन को बदनाम करने का प्रयास है। शेरपुर ने करणी सेना के सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे किसी भी विवाद या उपद्रव से दूर रहें, शांति बनाए रखें और सीधे अपने घर लौट जाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि संगठन का किसी भी तरह की हिंसा से कोई संबंध नहीं है।

ये भी पढ़ें- MP Weather Today: बर्फीली हवाओं की चपेट में मध्यप्रदेश, कोहरे से जनजीवन बेहाल, पारा 4 डिग्री से नीचे लुढ़का

विवाद के कारणों की जांच जारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed