{"_id":"63f222394e8733daa6029d80","slug":"two-killed-and-five-injured-after-a-speeding-car-overturned-near-jamner-in-guna-district-2023-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: गुना जिले में जामनेर के पास कार पलटने से दो लोगों की मौत, पांच घायल, रफ्तार तेज होने से हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: गुना जिले में जामनेर के पास कार पलटने से दो लोगों की मौत, पांच घायल, रफ्तार तेज होने से हुआ हादसा
Sun, 19 Feb 2023 06:51 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मध्य प्रदेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मध्य प्रदेश
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sun, 19 Feb 2023 06:51 PM IST
सार
कार सवार युवक जामनेर थाना क्षेत्र से काकरवास गांव जा रहे थे। उसी समय झाड़ोन्या गांव के पास उनकी तेज रफ्तार गाड़ी पलट गई जिसमें दो लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त वाहन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्य प्रदेश के गुना जिले के जामनेर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार पलटने से दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, इस दुर्घटना में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
विज्ञापन
जानकारी के मताबिक, कार सवार सभी युवक जामनेर क्षेत्र के रहने वाले हैं। वे काकरवास गांव जा रहे थे। उसी समय झाड़ोन्या गांव के पास यह हादसा हो गया। दुर्घटना में गिर्राज शर्मा और सुनील सहरिया की मौत हुई है। वहीं शिवम, मोहित, सुमित, आकाश और राधा रमन गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
हादसे के बाद घायलों को सबसे पहले मधुसूदनगढ़ स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां से दो युवकों को उच्च उपचार के लिए भोपाल रेफर कर दिया गया है।
