{"_id":"6668072238986392d406a290","slug":"thief-paraded-half-naked-in-market-in-guna-farmers-wrote-on-his-forehead-i-am-thief-i-steal-crops-2024-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: मर गई मानवता! गुना में चोर को पकड़ा और अर्धनग्न कर घुमाया, माथे पर लिखा- मैं चोर हूं, किसानों की...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: मर गई मानवता! गुना में चोर को पकड़ा और अर्धनग्न कर घुमाया, माथे पर लिखा- मैं चोर हूं, किसानों की...
Tue, 11 Jun 2024 01:43 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 11 Jun 2024 01:43 PM IST
सार
गुना में बीते सोमवार को दो दिन बाद मंडी खुली तो बड़ी संख्या में किसान अपनी उपज बेचने के लिए पहुंचे। इस दौरान एक वृद्ध को किसानों ने पकड़ लिया। आरोप लगाया कि वह उपज चुराने का प्रयास कर रहा था। इसके बाद किसानों ने कुछ ऐसा किया, जिसकी उम्मीद नहीं की जा सकती है।
विज्ञापन
बुजुर्ग चोर को दी ऐसी सजा।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्यप्रदेश के गुना जिले में मानवता को मार देने वाला मामला सामने आया है। यहां लोगों ने एक चोर को पकड़ लिया और फिर उसके साथ अमानवियता शुरू हुई। लोगों ने उसके माथे पर एक कागज चिपकाकर लिखा- मैं चोर हूं, किसानों की फसल चुराता हुं। लोग यहां तक ही नहीं रुके, उन्होंने माथे पर कागज चिपकाकर आरोपी चोर को अर्धनग्न किया और फिर उसे मंडी में घुमाया।
विज्ञापन
यह मामला गुना शहर की नानाखेड़ी मंडी का बताया जा रहा है, जहां किसानों ने सोमवार को चोरी के आरोप में एक बुजुर्ग को पकड़ लिया। उन्होंने उस पर ट्रॉलियों से उपज चुराने का आरोप। इसके बाद उसके माथे पर एक कागज चिपकाया और उस पर लिखा दिया- मैं चोर हूं, मंडी में किसानों का अनाज चुराता हूं। इसके बाद उसे अर्धनग्न कर मंडी में घुमाया गया और फिर पुलिस के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
दरअसल, दो दिन बाद सोमवार को मंडी खुली तो बड़ी संख्या में किसान उपज बेचने के लिए पहुंचे। इस दौरान दो लोग ट्रॉलियों से किसानों की उपज चुरा रहे थे। इस दौरान एक वृद्ध को किसानों ने पकड़ लिया। आरोप लगाया कि वह भी उपज चुराने का प्रयास कर रहा था। किसानों ने उससे पूछताछ कि तो उसने कुछ नहीं बताया। इसके बाद किसानों ने उसके यह सब किया।
विज्ञापन
किसानों के अनुसार मंडी में कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं है। यहां न तो गार्ड दिखते हैं और न ही अन्य किसी प्रकार की सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। किसानों को रात भर जागकर अपनी फसल की रखवाली करनी पड़ती है। कैंट थाना प्रभारी दिलीप राजौरिया ने बताया कि एक वृद्ध पर फसल चोरी का आरोप है। पुलिस उसे पकड़कर थाने लाई है। मामले की जांच की जा रही है।
