फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Guna News ›   Science teacher jailed for six years Used to do obscene conversation on pretext of teaching science subject

MP News: गुरुजी पर आरोप था कि वह विज्ञान में एक ही चैप्टर बार-बार पढ़ाते थे, अब छह साल जेल की रोटी तोड़ेंगे

Tue, 10 Jan 2023 04:03 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 10 Jan 2023 04:03 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के गुना जिले में एक शिक्षक को छह साल की जेल हुई है। दरअसल, शिक्षक पर आरोप था कि वह विज्ञान विषय पढ़ाने के दौरान अश्लील वार्तालाप करता था।

विज्ञापन
Science teacher jailed for six years Used to do obscene conversation on pretext of teaching science subject
आरोपी टीचर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुना जिले के शासकीय मॉडल स्कूल में पदस्थ रहे शिक्षक प्रदीप सोलंकी को कोर्ट ने छह साल की सजा सुनाई है। मामला दिसंबर 2021 में पहली बार उजागर हुआ था। विज्ञान विषय के शिक्षक प्रदीप सोलंकी पर छात्राओं ने आरोप लगाए थे कि वह विज्ञान विषय के एक विशेष चैप्टर को बार-बार पढ़ाते हैं। उनका उद्देश्य विषय से ज्यादा छात्राओं को प्रताड़ित करने का रहता था।

विज्ञापन


इस मामले में गुना की बाल कल्याण समिति ने 23 दिसंबर 2021 को मॉडल स्कूल और यहां के छात्रावास का निरीक्षण कर पांच छात्राओं के बयान दर्ज किए थे। हालांकि, कोर्ट में सुनवाई के दौरान चार छात्राएं अपने बयानों से पलट गईं, जबकि एक छात्रावास ने बाल संरक्षण समिति को दिए बयान बरकरार रखे। इसी आधार पर कोर्ट ने आरोपी शिक्षक को सजा सुनाई है।
विज्ञापन


सुनवाई के दौरान छात्राओं ने आरोप लगाए थे कि शिक्षक अपनी ऊंची पहुंच और जल्द प्रिंसिपल बनने की धमकी देता था। इसलिए कई दिनों तक उन्होंने चुप्पी साधे रखी। लेकिन बाद में छात्रावास की वॉर्डन को पूरे मामले से अवगत कराया। सबसे पहले वॉर्डन को ही छात्राओं ने पत्र सौंपा था। जांच के पहले पायदान में ही शिक्षक सोलंकी दोषी पाए गए थे, अब न्यायालय ने भी उनके कृत्य पर मुहर लगा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed