फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Guna News ›   MP News Troubled by exam stress student commits suicide in Guna

MP News: गुना में परीक्षा के तनाव से परेशान छात्र ने की आत्महत्या, रेलवे ट्रैक पर मिला शव

Sat, 04 Mar 2023 12:28 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 04 Mar 2023 12:28 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के गुना जिले में एक छात्र ने आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि मृतक छात्र परीक्षा के तनाव से काफी परेशान था। छात्र का शव रेलवे ट्रैक पर मिला।

विज्ञापन
MP News Troubled by exam stress student commits suicide in Guna
मृतक छात्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुना जिले में 12वीं कक्षा के छात्र का शव रेलवे पटरी पर मिला है। बताया जा रहा है कि कोकाटे कॉलोनी में रहने वाले छात्र वरुण रघुवंशी ने परीक्षा के तनाव से परेशान होकर आत्महत्या की है। वरुण रघुवंशी शुक्रवार शाम सात बजे से लापता था, जिसे परिजन पूरी रात तलाशते रहे। शनिवार सुबह वरुण का शव पंचमुखी हनुमान मंदिर के नजदीक रेलवे ट्रैक पर बरामद हुआ है।

विज्ञापन


जानकारी सामने आई है कि सीबीआई बोर्ड की परीक्षा दे रहे वरुण ने 28 फरवरी को केमिस्ट्री विषय का पर्चा हल किया था, जिसमें कुछ प्रश्नों के उत्तर वह नहीं लिख पाया। इसके बाद वरुण तनाव ग्रस्त था।
विज्ञापन


शुक्रवार को घर से जाते समय उसे कुछ सीसीटीवी कैमरों ने कैद किया था, जिसमें वरुण भयंकर तनाव में दिखाई दे रहा है और अपना सिर पकड़ते हुए शहर से बाहर की ओर जाते हुए दिखा। इसके बाद परिजनों ने तलाश शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed