फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Guna News ›   MP News: Bus going from Surat to Kanpur overturns on Guna bypass, 30 laborers injured

MP News: गुना बाईपास पर सूरत से कानपुर जा रही बस पलटी, 30 मजदूर घायल

Sun, 23 Oct 2022 04:54 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 23 Oct 2022 04:54 PM IST
सार

गुना बाईपास पर मजदूरों से भरी बस पलट गई। हादसे में 30 मजदूर घायल हुए हैं। बस सूरत से कानपुर जा रही थी। मजदूर दीपावली मनाने के लिए लौट रहे थे। 

विज्ञापन
MP News: Bus going from Surat to Kanpur overturns on Guna bypass, 30 laborers injured
सूरत से कानपुर जा रही बस पलट गई। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश में लगातार हादसे हो रहे हैं। बीते दो दिन में दो बड़े हादसे में 19 लोगों की मौत हो चुकी है। रविवार दोपहर में गुना के पास सूरत से कानपुर जा रही बस पलट गई। हादसे में 30 मजदूर घायल हुए हैं, जो दीपावली मनाने लौट रहे थे। यात्रियों का आरोप है कि चालक ने शराब पी रखी थी और बस ओवरलोड थी। पुलिस जांच कर रही है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक हादसा रविवार दोपहर करीब 12 बजे नेशनल हाईवे-46 पर गुना बाईपास पर हुआ है। बताया गया कि शनिवार सुबह 10:30 को सूरत में काम करने वाले मजदूर बस से कानपुर के लिए निकले थे। 52 सीटर बस में 100 से ज्यादा सवारी बिठाई गई थीं, वहीं ऊपर ढेर सारा सामान था। तेज रफ्तार के कारण बस गुना बाईपास पर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 30 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। इनमे से 4 गंभीर रूप से घायल हैं। एक को ग्वालियर रैफर कर दिया गया है। शेष घायलों का जिला अस्पताल में इलाज जारी है।
विज्ञापन


घायल यात्रियों ने बताया कि शनिवार सुबह सूरत से बस से कानपुर के लिए निकले थे। रविवार सुबह 11 बजे बस गुना बाईपास पर टोल नाके से पहले रुकी थी। यात्रियों ने आशंका जताई कि यहीं पर बस चालक ने शराब पी ली। पौने 12 बजे बस आगे बढ़ी, बस की रफ्तार तेज थी। यात्री महिलाओं ने चालक को धीरे चलाने का भी कहा था, पर वह नहीं माना। ढाबे से 5 किमी आगे बस पहले पलट गई। हादसे में ड्राइवर भी घायल हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम वीरेंद्र सिंह ने बताया कि लगभग 30 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। इनमे से चार गंभीर घायल हैं। एक को ग्वालियर रैफर कर दिया गया है। बाकी तीन को भी रैफर करने की तैयारी चल रही है। सवारियों में ज्यादातर मजदूर हैं, जो दीपावली पर अपने घर जा रहे थे। यात्रियों का कहना है कि ड्राइवर ने शराब पी रखी थी और बस में क्षमता से अधिक सवारियां भरी हुई थीं। बताया जा रहा है कि मोटरसाइकल सवार को बचाने के चक्कर में बस पलटी है। चालक के नशे में होने मामले में पुलिस जांच कर रही है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed