फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Guna News ›   In Guna, a woman made a sensational allegation of selling her husband

शर्मनाक: गुना में पति पर ही लगा पत्नी को बेचने का सनसनीखेज आरोप, बोली- दूसरी महिला के साथ मिलकर किया सौदा

Mon, 31 Aug 2026 07:28 PM IST
गुना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना Published by: गुना ब्यूरो Updated Mon, 31 Aug 2026 07:28 PM IST
सार

गुना में 25 वर्षीय विवाहिता ने पति पर दूसरे व्यक्ति को बेचने और बंधक बनाकर रखने का गंभीर आरोप लगाया है। महिला का दावा है कि पति ने एक अन्य महिला के साथ मिलकर साजिश रची। वह किसी तरह भागकर एसपी कार्यालय पहुंची और आरोपियों पर कार्रवाई व बच्चों को वापस दिलाने की मांग की। 

विज्ञापन
In Guna, a woman made a sensational allegation of selling her husband
महिला ने आरोप लगाया कि उसके ही पति ने उसे बेच दिया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुना जिले के हड्डीमिल जगनपुर चक क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। 25 वर्षीय विवाहिता ने अपने ही पति पर उसे किसी दूसरे व्यक्ति के हाथों बेच देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि पति ने एक अन्य महिला के साथ मिलकर उसकी जिंदगी का सौदा कर दिया और उसे एक घर में बंधक बनाकर रखा गया। किसी तरह जान बचाकर भागी महिला सोमवार को एसपी कार्यालय पहुंची और न्याय की गुहार लगाई।

विज्ञापन


एसपी को दी गई लिखित शिकायत में महिला ने आपबीती बताई। उसने बताया कि साल 2018 में अनीश शाह नामक युवक ने उसे बहला-फुसलाकर शादी की थी। शादी के बाद उनके तीन बच्चे हुए। कुछ साल तक सब ठीक चला, लेकिन बाद में पति का व्यवहार बदलने लगा।
विज्ञापन

पीड़िता का आरोप है कि उसके पति का जाफरीन बानो नामक महिला से नजदीकी संबंध हैं। दोनों ने मिलकर उसके खिलाफ साजिश रची। महिला का दावा है कि पति और जाफरीन ने मिलकर उसे आमीन पठान नामक व्यक्ति के पास बेच दिया। इसके बाद उसे एक मकान में बंद कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  विजय थलपति की सेवा संस्था का प्रतिनिधि बनकर ठगी, इंदौर में कई लोगों से हजारों रुपये ऐंठे


शिकायत के अनुसार बंधक बनाए जाने के दौरान महिला पर निगरानी रखी जाती थी। एक दिन मौका पाकर वह वहां से भागने में सफल रही। भागकर उसने अपनी जान बचाई और सीधे पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची। महिला ने शिकायत में यह भी बताया कि उसके दो छोटे बच्चे अभी भी पति अनीश शाह के पास ही हैं। पति उसे बच्चों से मिलने भी नहीं दे रहा है। वह लगातार बच्चों को लेकर परेशान है और बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी चिंतित है। पीड़िता ने एसपी से मांग की है कि अनीश शाह और जाफरीन बानो के खिलाफ निष्पक्ष जांच कर सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही उसके दोनों मासूम बच्चों को पति के कब्जे से छुड़ाकर उसे सौंपा जाए।

महिला ने अपनी शिकायत में पूरे घटनाक्रम का सिलसिलेवार जिक्र किया है। फिलहाल पुलिस ने उसकी शिकायत ले ली है और मामले की जांच शुरू करने की बात कही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह बेहद गंभीर आरोप है। महिला के बयानों के आधार पर जांच की जाएगी। आरोपियों से पूछताछ के बाद ही सच्चाई सामने आ पाएगी। फिलहाल महिला द्वारा लगाए गए आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी और तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के सामने आने के बाद इलाके में चर्चा का बाजार गर्म है। लोग इस तरह की घटना को लेकर हैरान हैं कि कैसे एक पति ही अपनी पत्नी को बेचने का सौदा कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed