{"_id":"63b51986306a447ed76ee11c","slug":"horrific-road-accident-in-guna-uncontrolled-car-collided-with-divider-three-including-woman-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"Accident News: गुना में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराई, महिला समेत तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Accident News: गुना में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराई, महिला समेत तीन की मौत
Wed, 04 Jan 2023 01:28 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Wed, 04 Jan 2023 01:28 PM IST
सार
गुना जिले के चाचौड़ा में एक दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। कार सवार सभी लोग देपालपुर से बरेली जा रहे थे, इसी दौरान कार चालक को झपकी आ गई और कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई।
विज्ञापन
गुना में दर्दनाक हादसा, तीन की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्यप्रदेश के गुना जिले में एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जिले के चाचौड़ा थाना क्षेत्र के रानी खेजड़ा गांव के पास NH-46 हाईवे पर एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिसमें महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि ड्राइवर को झपकी आने के कारण कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई है। सूचना मिलने पर तत्काल मौके पर पुलिस पहुंची और तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
बताया जा रहा है कि कार क्रमांक MP 09 CZ 4902 धार जिले के देपालपुर से बरेली जा रही थी। इसी दौरान चाचौड़ा थाना क्षेत्र के रानी खेजड़ा गांव के पास स्विफ्ट कार चालक को झपकी आ गई। झपकी लगने के कारण कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। कार में बैठे दो व्यक्ति और एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है इस हादसे में मृतक दिनेश दास आश्रम बुजुर्ग जिला धार का रहने वाला है, तो वहीं दूसरा मृतक चालक सचिन देपालपुर का रहने वाला है। तीसरी मृतक महिला नीलम यूपी के आगरा की रहने वाली है।