फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Guna News ›   Hand pump spewing liquor in the villages of Guna district

MP News: गुना जिले के गांवों में शराब उगल रहा हैंडपंप, जानें इसके पीछे की कहानी

Tue, 11 Oct 2022 10:53 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना Published by: दिनेश शर्मा Updated Tue, 11 Oct 2022 10:53 PM IST
सार

गुना जिले में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां के दो गांवों के हैंडपंप शराब उगलते मिले हैं। पुलिस ने जब इनके नीचे खुदाई की तो शराब से भरी टंकियां मिली हैं। अवैध शराब कारोबारियों का ये कारनामा देखकर पुलिस भी चौंक गई। 

विज्ञापन
Hand pump spewing liquor in the villages of Guna district
पुलिस ने दबिश देकर शराब पकड़ी है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अगर आपको कहा जाए कि हैंडपंप से पानी की जगह शराब आ रही है तो क्या आप यकीन करेंगे?, मध्य प्रदेश के गुना जिले के गांवों में ऐसा हो रहा है। दरअसल ये अवैध शराब बनाने वालों का करतूत है। पुलिस ने जब गुना जिले के दो गांवों में दबिश दी तो मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने आठ लोगों पर मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गुना जिले के चांचौड़ा इलाके के भानपुरा गांव और राघौगढ़ इलाके के साकोन्या गांव में दबिश दी थी। पुलिस को इस बात की भनक लगी थी कि इन दोनों गांवों में अवैध शराब बनाई जा रही है। पुलिस ने जब शक के आधार पर गांव में एकांत में लगे हैंडपंप को चलाया तो उसमें से शराब निकलने लगी। जब पुलिस ने उसके नीचे खुदाई की शराब से भरी टंकियां मिली हैं। ये टंकियां जमीन में करीब सात फीट तक धंसी हुई थीं। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने बड़ी मात्रा में शराब नष्ट की है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि टंकियों में शराब भरकर पहले जमीन में गाड़ दी जाती थी, फिर उस पर हैंडपंप लगाकर मिट्टी भर दी जाती थी ताकि हैंडपंप ही नजर आए। इन्हीं हैंडपंपों से आरोपी शराब बेचते थे। सूचना के बाद पुलिस ने सोमवार को अवैध शराब के 2 ठिकानों पर छापा मारा। इस दौरान हजारों लीटर कच्ची शराब जब्त भी की गई। हालांकि आरोपी भाग निकले। पुलिस ने आठ आरोपियों की पहचान कर ली है। दो थानों में 8 केस दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया कि जंगल किनारे वाले इन गांवों में अवैध शराब का कारोबार फलफूल रहा है। चांचौड़ा इलाके के भानपुरा गांव में अधिकतर कंजर समुदाय के लोग रहते हैं। गांव का लगभग हर परिवार कच्ची शराब बनाने का काम करता है। इन्होंने जगह-जगह कच्ची शराब की भटि्टयां लगा रखी हैं। इसी तरह राघौगढ़ इलाके के साकोन्या गांव में भी बड़ी मात्रा में कच्ची शराब बनाई जाती है। दोनों गांव जंगली इलाके में हैं इसी का फायदा अपराधी उठाते हैं। जब भी पुलिस पहुंचती है, ये जंगल में छिपकर फरार हो जाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed